Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चुनाव प्रेक्षक ने अभ्यर्थी व उनके निर्वाचन एजेंट के साथ की बैठक, दिए दिशा निर्देश
    झारखंड

    चुनाव प्रेक्षक ने अभ्यर्थी व उनके निर्वाचन एजेंट के साथ की बैठक, दिए दिशा निर्देश

    Team JoharBy Team JoharMay 10, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद : लोकसभा आम निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक अनूप खिंची की अध्यक्षता में समाहरणालय में धनबाद लोकसभा से निर्वाचन लड़ने वाले सभी अभ्यर्थियों के साथ बैठक की गई. इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी माधवी मिश्रा, व्यय प्रेक्षक निखिल गोयल, आनंद कुमार उपस्थित रहें.

    इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा द्वारा धनबाद लोकसभा से निर्वाचन लड़ने वाले सभी अभियर्थियों एवं उनके एजेंट को निर्वाचन हेतु भारत निर्वाचन आयोग के नियमों से अवगत कराया. उन्होंने बताया कि सभी प्रत्याशियों को चुनाव खर्च के लिए रेट चार्ट उपलब्ध करा दिया गया है. उसी के निमित्त व्यय का लेखा-जोखा प्रत्याशी करेंगे. साथ ही पोस्टर बैनर में पब्लिशर एवं प्रिंटर का नाम पता होना सुनिश्चित करेंगे. इसके अलावा आदर्श आचार संहिता से सभी को अवगत कराते हुए उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

    सामान्य प्रेक्षक अनूप खिंची ने निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं पारदर्शी चुनाव सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सभी लोकसभा प्रत्याशी को आदर्श आचार संहिता की पालन करते हुए शांति व भाईचारे की भावना के साथ चुनाव लड़ने के लिए निर्देशित किया. उन्होंने कहा कि कोई भी प्रत्याशी चुनावी प्रचार-प्रसार के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करता है तो उस पर भारत निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

    व्यय प्रेक्षक ने बताया कि प्रत्याशियों को पूरे चुनाव में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित राशि ही खर्च कर सकते है. प्रत्येक प्रत्याशी को एक अलग बैंक खाता खोलना है. बैंक खाते से ही पूरे निर्वाचन अवधि के खर्चे होंगे. उन्होंने बताया कि व्यय रजिस्टर निर्वाचन अवधि के दौरान तीन बार निरीक्षण के लिए प्रस्तुत करना होगा.

    मौके पर 7-धनबाद लोकसभा आम निर्वाचन क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक अनूप खिंची, जिला निर्वाचन पदाधिकारी माधवी मिश्रा, व्यय प्रेक्षक निखिल गोयल एवं आनंद कुमार समेत निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्याशी एवं उनके एजेंट उपस्थित रहें.

     

    #Jharkhand News City News Current News Daily News Dhanbad jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर धनबाद न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद लोकसभा निर्दलीय प्रत्याशी लक्ष्मी देवी को मिला चुनाव चिन्ह, फलों से भरा टोकरी
    Next Article गोड्डा लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी निशिकांत दुबे ने दाखिल किया नामांकन

    Related Posts

    झारखंड

    JPSC-JSSC विवाद: अभ्यर्थी न्याय मंच के 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की सरकार से वार्ता शुरू

    August 8, 2026
    क्राइम

    झारखंड: हजारीबाग में अपराधी-पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली व हथियार-बम बरामद

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    Latest Posts

    JPSC-JSSC विवाद: अभ्यर्थी न्याय मंच के 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की सरकार से वार्ता शुरू

    August 8, 2026

    8 अगस्त 1942 : एक आवाज गूंजी ‘करो या मरो’, फिर अंग्रेजों के खिलाफ उठ खड़ा हुआ पूरा हिंदुस्तान

    August 8, 2026

    संसद में आदिवासी: केन-बेतवा से होंगे 648 आदिवासी परिवार विस्थापित, केंद्र ने कहा- पुनर्वास और मुआवजा राज्यों की जिम्मेदारी

    August 8, 2026

    झारखंड: हजारीबाग में अपराधी-पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली व हथियार-बम बरामद

    August 8, 2026

    झारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.