Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बरहेट का रायला गोवा में ब्रेन डेड घोषित, 2 किडनी मरीजों को मिला जीवनदान
    झारखंड

    बरहेट का रायला गोवा में ब्रेन डेड घोषित, 2 किडनी मरीजों को मिला जीवनदान

    Team JoharBy Team JoharFebruary 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखण्ड साहेबगंज के सुदूर इलाके के रहने वाले रायला सोरेन ने का अंगदान कर के गोवा में 2 लोगों को जीवनदान दिया है. पांच महीने से गोवा में टैक्सी चालक 40 वर्षीय रायला सोरेन को गिरने के बाद सिर में गंभीर चोट लगी। घायलावस्था में उसे गोवा मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी में भर्ती किया गया. गोवा मेडिकल कॉलेज के न्यूरोसर्जरी, न्यूरोलॉजी, इंटेसिव केयर और आंतरिक चिकित्सा विभाग के विशेषज्ञों के पैनल द्वारा रायला को रविवार 4 फरवरी को ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया। SOTTO गोवा द्वारा SOTTO झारखंड से संपर्क कर बरहेट में रहने वाले रायला के परिवार को गंभीर स्थिति के बारे में सूचित किया गया. गौरतलब है कि गांव में रहने वाले रायला के परिवार की बोलचाल की भाषा संथाली है, जिसकी वजह से उन्हें सूचना देने में परेशानी हो रही थी. तब SOTTO झारखण्ड ने ट्रांसलेटर की मदद से उसके परिवार को सूचित किया गया। SOTTO गोवा, SOTTO झारखण्ड व अन्य स्थानीय समूहों के समन्वय से, परिवार के सदस्यों के लिए गोवा जाने की व्यवस्था की गई।

    भाई ने दी सहमति, 2 का किडनी ट्रांसप्लांट

    SOTTO गोवा की टीम ने रेलवे स्टेशन से परिवार वालों को लेकर GMC तक पहुंचाया. SOTTO गोवा की टीम ने रिश्तेदारों को परामर्श दिया और जीवन रक्षक कार्यक्रम का हिस्सा बनने के विकल्प के रूप में अंगदान के विषय में सलाह दी. अंग दान के लिए रायला के भाई ने सहमति दी. जिसके बाद अंग विफलता से पीड़ित 2 रोगियों को नया जीवन मिला. रायला की दोनों किडनी प्रत्यारोपण के लिए उपयुक्त थी. सोट्टो गोवा के “नवे जीवित -न्यू लाइफ” के चिकित्सा मानदंडों के आधार पर प्रतीक्षा सूची में प्राथमिकता रैंकिंग के अनुसार दोनों किडनी आवंटित की. इसमें गोवा मेडिकल कॉलेज में अंग प्रत्यारोपण के इंतज़ार में दो रोगियों में प्रत्यारोपित किया गया. इनमें एक 26 और 36 वर्षीय मरीज़ हैं. रायला अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चे हैं – एक बेटी (15 वर्ष) और 2 बेटे (12 और 10 वर्ष) छोड़ गए हैं. रायला के परिवार के प्रति कृतज्ञता दिखाते हए गोवा मेडिकल कॉलेज के डीन ने अंगदाता के पार्थिव शरीर को उनके परिवार के सदस्यों के साथ गोवा से झारखंड में उनके गांव तक ले जाने की पूरी व्यवस्था की.

    2 मरीज किडनी ट्रांसप्लांट घोषित जीएमसी जोहार लाइव ब्रेन डेड सोट्टो
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधर्मेंद्र गोस्वामी बने मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार
    Next Article Aaj Ka Rashifal : 07 February 2024 : किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानें

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026
    जामताड़ा

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026
    Latest Posts

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026

    जनगणना 2027 के पहले चरण में सिमडेगा ने रचा इतिहास, मकानसूचीकरण कार्य 100% पूरा

    June 12, 2026

    जंगल में मिला महिला का कंकाल, 15 दिन पहले लकड़ी चुनने गई थी जंगल में

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.