साहिबगंज : पुलिस हिरासत में युवक की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

साहिबगंज। जिले में पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत का मामला प्रकाश में आया है। घटना गुरुवार की देर रात की है। जानकारी के अनुसार साहिबगंज के तालझारी थाने की हिरासत में गुरुवार की रात देबू तुरी की मौत हो गई। बताया जाता है कि पुलिस ने देबू को हीरो हौंडा शोरूम में लूट मामले में हिरासत में लिया था।

22 फरवरी को पूछताछ के लिए पुलिस ने देबू को हिरासत में लिया था। 24 फरवरी की शाम अचानक देवू तुरी की तबीयत बिगड़ गई जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया , जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर देबू की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश है।