Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»मणिपुर के मुद्दे पर संसद में संसद में बढ़ता जा रहा है गतिरोध, केंद्र के खिलाफ विपक्ष ला सकता है अविश्वास प्रस्ताव
    देश

    मणिपुर के मुद्दे पर संसद में संसद में बढ़ता जा रहा है गतिरोध, केंद्र के खिलाफ विपक्ष ला सकता है अविश्वास प्रस्ताव

    Team JoharBy Team JoharJuly 25, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : मणिपुर के मुद्दे पर संसद में चल रहा गतिरोध कम होने के बजाय बढ़ता जा रहा है। इस बीच खबर आई है कि केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव ला सकता है। सूत्रों के अनुसार, विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक में इसे लेकर फैसला हुआ है। बैठक में यह भी तय हुआ कि विपक्ष मणिपुर के मुद्दे पर सदन में पीएम के बयान की मांग पर कायम रहेगा।

    संसद में पिछले कई दिनों से हंगामा जारी

    मणिपुर के मुद्दे पर पिछले कई दिनों से हंगामा जारी है। संसद का मानसून सत्र शुरू होने के एक दिन पहले मणिपुर में 4 मई को महिलाओं को घुमाए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद राजनीति गर्म है। विपक्षी दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मणिपुर के मुद्दे पर बयान की मांग कर रहे हैं। हालांकि, 20 जुलाई को सत्र शुरू होने से पहले संसद के बाहर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने मणिपुर की घटना को शर्मनाक बताते हुए दोषियों की कड़ी सजा दिलाने की बात कही थी। लेकिन विपक्ष का कहना है कि पीएम को सदन के अंदर बयान देना चाहिए।

    विपक्षी दलों की हुई बैठक

    मणिपुर के मुद्दे पर चर्चा को लेकर संसद में रोज हंगामा हो रहा है, जिसके चलते एक भी दिन ढंग से काम नहीं हुआ है। मंगलवार को इसी मुद्दे पर विपक्षी गठबंधन श्इंडियाश् में शामिल दलों की बैठक हुई। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में सभी दलों ने अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला किया। विपक्षी दलों ने इसके साथ ही दोनों सदनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की मांग जारी रखने का भी फैसला किया है।

    पीएम को जवाब देना होगा- संजय सिंह

    संसद भवन परिसर में धरने पर बैठे आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जब तक जवाब नहीं देंगे गतिरोध यूं ही बना रहेगा पीएम को जवाब देना होगा। संजय सिंह को सोमवार को राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने शेष सत्र के लिए निलंबित कर दिया था।

    Bharat central government India Manipur Manipur issue new delhi no-confidence motion opposition party अविश्वास प्रस्ताव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकुड़ : अमड़ापाड़ा में आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म, अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article नाबालिग से गैंग रेप केस में दो आरोपियों को मिली 20-20 साल की सजा, कोर्ट ने 3 साल बाद सुनाया फैसला

    Related Posts

    देश

    JPSC प्रोटेस्ट: विद्यार्थियों पर बल प्रयोग गलत, राहुल गांधी बोले- बातचीत से निकलेगा समाधान

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: भारत की आधी आबादी एनीमिया की शिकार, देश की हर दूसरी गर्भवती महिला को खून की कमी

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    आधी रात ऋषभ पंत ने उत्तराखंड CM से लगाई गुहार, बोले- ‘जमीन दिलाने में मेरी मदद करें’

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बेटी के PPF फंड का पैसा मेंटेनेंस में खर्च नहीं कर सकते पिता, दिल्ली हाईकोर्ट की दो टूक

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबर संसद सेः कंपनियों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में 10,36,694 महिलाएं, जानिये पूरी स्थिति

    August 8, 2026
    Latest Posts

    JPSC प्रकरण: एल. ख्यागते को मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल

    August 10, 2026

    JPSC प्रकरण : जेल भेजने से पूर्व JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यागते की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच

    August 10, 2026

    JPSC प्रोटेस्ट: पुलिस ने किया लाठीचार्ज, खाली कराया जा रहा विधानसभा परिसर

    August 10, 2026

    झारखंड शराब प्रकरण: ACB की पूछताछ में नए राज खुले, समन के बावजूद नहीं पहुंचे चार लोग, 3 अफसर फिर तलब

    August 10, 2026

    JPSC प्रोटेस्ट: विद्यार्थियों पर बल प्रयोग गलत, राहुल गांधी बोले- बातचीत से निकलेगा समाधान

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.