Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»कोल ट्रांसपोर्टिंग कंपनी को धमकी देने वाला अपराधी गिरफ्तार, फायरिंग की घटना में भी था शामिल
    क्राइम

    कोल ट्रांसपोर्टिंग कंपनी को धमकी देने वाला अपराधी गिरफ्तार, फायरिंग की घटना में भी था शामिल

    Team JoharBy Team JoharJanuary 10, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग: जिले के गिद्दी थाना के गिद्दी-ए कोलियरी से कोल ट्रांसपोर्टिंग का काम कर रही जय अम्बे रोडलाईन्स प्राईवेट लिमिटेड नामक कोल ट्रांसपोर्ट कंपनी को बिते दिन 3-4 अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा लोडिंग प्वाईंट पर आकर रंगदारी की मांगते हुए जान से मार देने की धमकी दी. साथ ही ट्रांसपोर्टिंग का काम बंद करने की धमकी भी दी. इस संबंध में ट्रांसपोर्ट कम्पनी के इंचार्ज प्रदीप नारायण के लिखित प्रतिवेदन के आधार पर 3-4 अज्ञात अपराधकर्मियों के विरूद्ध गिद्दी थाना में मामला दर्ज कराया गया था. वहीं हजारीबाग पुलिस के अनुसंधान के क्रम में सीसीटीवी फुटेज में कैद अपराधकर्मियों के चेहरे को लोगों को दिखाते हुए उनका पहचान करने का प्रयास किया. इसी दौरान ट्रांसपोर्ट कम्पनी के इंचार्ज को 8 जनवरी की रात्रि में फिर से कुख्यात अपराधी बिकास तिवारी के नाम से फोन पर धमकी देते हुए जान से मार देने की बात कही गई.

    5 जनवरी की रात को किया था फायरिंग

    इस घटना के बाद हजारीबाग पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार और विशेष छापामारी दल की मदद से फोन पर धमकी देने वाले व सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे अपराधकर्मी रौनक कुमार राम को उसके घर से गिरफ्तार किया गया. साथ ही धमकी देने में प्रयुक्त मोबाईल फोन को भी बरामद किया गया. गिरफ्तार अपराधी ने इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. साथ ही उसने 5 जनवरी को रात्रि में चरही थाना के तापिन कोलियरी में अवस्थित आधुनिक पावर प्लांट कम्पनी के कांटाघर में गोली चलाने की घटना में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है. उसने पुलिस को इस घटना में शामिल अपने अन्य साथी अपराधियों के भी नाम व पता बताया है.

    आज की खबर करंट न्यूज कोल कोल ट्रांसपोर्टिंग जय अम्बे रोडलाईन्स प्राईवेट लिमिटेड जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाचा ने दिखाई हैवानियत, 3 वर्षीय भतीजे की कर दी हत्या
    Next Article BREAKING : IAS अविनाश कुमार की पत्नी प्रीति कुमारी को फिर से ईडी का समन, 12 जनवरी को बुलाया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    25 साल में कई बार हुए बड़े ऐलान, अब नतीजों का इंतजार

    September 23, 2026
    क्राइम

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026
    क्राइम

    जमुई छेड़खानी मामला : मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अब तक 6 गिरफ्तार

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव पड़ताल : 25 वर्षों में कई समझौते, कुछ को जमीन नहीं मिली, कुछ ने एमओयू के बाद संपर्क तक नहीं किया

    September 22, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : 14वीं JPSC और FRO परीक्षा में लालू यादव की भूमिका पर सीआईडी का बड़ा दावा, 8 लाख का चेक और दूसरे अभ्यर्थी की OMR कॉपी बरामद

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026
    Latest Posts

    25 साल में कई बार हुए बड़े ऐलान, अब नतीजों का इंतजार

    September 23, 2026

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.