Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 May, 2026 ♦ 2:00 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चाईबासा»बीमा कंपनी की चालाकी पर आयोग की चोट, SBI लाइफ को राशि लौटाने का निर्देश
    चाईबासा

    बीमा कंपनी की चालाकी पर आयोग की चोट, SBI लाइफ को राशि लौटाने का निर्देश

    Team JoharBy Team JoharDecember 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने बीमा को फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) बताकर बेचने को अनुचित व्यापार व्यवहार करार दिया है। आयोग ने एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को आदेश दिया है कि वह शिकायतकर्ता को पूरी राशि लौटाए और मुआवजा भी दे।

    यह मामला लक्ष्मी पुर्ती, निवासी ग्राम तुईबाना, थाना मनझारी, जिला पश्चिमी सिंहभूम की ओर से दायर किया गया था। शिकायत में बताया गया कि लक्ष्मी अपनी माता जेमा कुई पुर्ती के साथ बैंक की चाईबासा शाखा गई थीं और एफडी कराने गई थीं। बैंक कर्मियों ने उन्हें एसबीआई लाइफ के प्रतिनिधि के पास भेजा, जहां उन्होंने दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर दिए। बाद में उन्हें पता चला कि एफडी के बजाय उनके नाम पर 2 लाख रुपये की ‘रिटायर स्मार्ट प्लस’ बीमा पॉलिसी कर दी गई थी।

    शिकायतकर्ता ने कहा कि जब उन्होंने पॉलिसी रद्द कर राशि लौटाने की मांग की, तो कंपनी ने सहयोग नहीं किया। इसके बाद ऑटो-डेबिट के जरिए दोबारा 2 लाख रुपये काट लिए गए, जिससे उन्हें मानसिक और आर्थिक परेशानी हुई।

    आयोग ने फैसला सुनाते हुए कहा कि बीमा कंपनी उपभोक्ता को पूरी जानकारी देने में असफल रही और एफडी का भरोसा दिलाकर बीमा बेचना अनुचित है। आयोग ने एसबीआई लाइफ को 45 दिनों में कुल 4 लाख रुपये लौटाने, मानसिक पीड़ा के लिए 40 हजार रुपये और वाद व्यय के रूप में 10 हजार रुपये देने का आदेश दिया। भुगतान में देरी होने पर 9% सालाना ब्याज भी देना होगा।

    आयोग ने यह भी कहा कि आदेश की प्रति दोनों पक्षों को मुफ्त उपलब्ध कराई जाए और इसे आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया जाए।

    The commission has issued a notice to SBI Life for selling insurance policies by misrepresenting them as fixed deposits; the consumer will receive compensation.
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleघर से कर रहा था गांजा तस्करी का धंधा, 43.5 किलो माल के साथ धराया
    Next Article साइबर ठगों का कारनामा : पुलिसकर्मी के खाते से उड़ा दिये एक लाख से अधिक रुपये

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026
    जामताड़ा

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026
    Latest Posts

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026

    रांची में UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी, 24 मई को 36 केंद्रों पर होंगे एग्जाम

    May 20, 2026

    माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा हुए तीन बच्चे, DC अजयनाथ झा बोले- पढ़ाई और भविष्य की पूरी जिम्मेदारी हमारी

    May 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.