Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 May, 2026 ♦ 1:59 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में सर्दी का सितम जारी, तापमान 4 डिग्री तक गिरा
    झारखंड

    झारखंड में सर्दी का सितम जारी, तापमान 4 डिग्री तक गिरा

    Team JoharBy Team JoharDecember 18, 2025Updated:December 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में ठंड ने अपना असर तेज कर दिया है। गढ़वा, पलामू, लोहरदगा और रांची समेत कई जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान हाड़ कंपा देने वाली ठंड महसूस की गई। हालात ऐसे हैं कि धूप निकलने के बावजूद ठंडी और तेज हवा लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर रही है। इस मौसम में बुजुर्ग और बच्चे सर्दी, खांसी और सिरदर्द की समस्या से ज्यादा परेशान नजर आ रहे हैं।

    रांची मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, अगले तीन दिनों तक ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, खूंटी और रांची में न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं देवघर, गोड्डा और पाकुड़ जैसे जिलों में तापमान 8 से 9 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

    गुरुवार को रांची समेत झारखंड के प्रमुख शहरों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। रांची में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जमशेदपुर में 26/11 डिग्री, धनबाद में 25/10 डिग्री, बोकारो में 24/9 डिग्री और पलामू में 25/8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार की सुबह कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना रही, जबकि दिन में आसमान साफ रहा। ठंडी हवाओं के कारण सुबह और शाम के समय लोगों को अधिक ठंड महसूस हुई।

    पिछले 24 घंटे में रांची का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है। वहीं चाईबासा में अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक पहुंच गया। दिन में हल्की गर्मी और सुबह-शाम शीतलहर के कारण लोगों को मौसम की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।

    Also Read : आईजी सुनील भास्कर ने की हाई-लेवल मीटिंग, पुलिस को फुल एक्शन मोड में आने का दिया निर्देश

    The cold wave continues in Jharkhand with temperatures dropping to 4 degrees Celsius. झारखंड में सर्दी का सितम जारी तापमान 4 डिग्री तक गिरा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 18 December 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article घने कोहरे से फ्लाइट संचालन प्रभावित होने की आशंका, एयर इंडिया ने जारी की एडवाइजरी

    Related Posts

    कोर्ट की खबरें

    JLKM नेता तरुण महतो की पुलिस कस्टडी में पिटाई, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

    May 5, 2026
    झारखंड

    रामगढ़ सदर अस्पताल का डीसी ने किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

    May 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बंगाल में 9 मई को नई सरकार का शपथग्रहण, टैगोर जयंती के दिन बनेगा नया इतिहास

    May 5, 2026
    Latest Posts

    JLKM नेता तरुण महतो की पुलिस कस्टडी में पिटाई, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

    May 5, 2026

    रामगढ़ सदर अस्पताल का डीसी ने किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

    May 5, 2026

    बंगाल में 9 मई को नई सरकार का शपथग्रहण, टैगोर जयंती के दिन बनेगा नया इतिहास

    May 5, 2026

    पलामू में दर्दनाक सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत

    May 5, 2026

    चोरदाहा के पास चलती ट्रक में लगी आग, केबिन जलकर खाक, बड़ा हादसा टला

    May 5, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.