Koderma : कोडरमा जिले में जेजे कॉलेज के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक मासूम मौत हो गई। मृतक की पहचान5 वर्षीय विनिल हांसदा के रूपमें हुई है। विनिल जीवन ज्योति स्कूल में नर्सरी का छात्र था। घटना उस समय हुई जब स्कूल से छुट्टी के बाद विनिल एक पड़ोसी महिला के साथ घर लौट रहा था।
सड़क की दूसरी ओर उसकी मां खड़ी थी। मां को देखते ही विनिल दौड़कर सड़क पार करने लगा और तभी एक तेज रफ्तार टोटो से टकरा गया। हादसे में विनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। टोटो का संतुलन बिगड़ने से वह पलट गया। टोटो में सवार खीरु सिंह और संगीता कुमारी नाम की एक बच्ची झुमरीतिलैया से कोडरमा जा रहे थे। टक्कर के बाद टोटो पलटने से बच्ची को भी चोटें आईं।
स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को कोडरमा सदर अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान विनिल की मौत हो गई, जबकि टोटो में सवार बच्ची और चालक का इलाज जारी है। बच्चे की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया।
Also Read : बिहार के इन स्कूलों में शिक्षकों-कर्मचारियों की बेटियों का होगा दाखिला
Also Read : सिल्ली में घर में घुसकर लॉक हो गया बाघ, निषेधाज्ञा लागू
Also Read : स्कूलों का अनाज चोरी कर रहा था ट्रांसपोर्टर, 99 बोरा बरामद
Also Read : पटना में बनेंगे तीन नये फाइव स्टार होटल
Also Read : मौ’त से पहले ही बना दी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मचा हड़कंप
Also Read : MMCH के प्राचार्य के खिलाफ जूनियर डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन, हटाने की मांग