Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»इस तारीख को महिलाओं के खाते में आ रहे 2500 रुपए, मंईयां सम्मान को लेकर मुख्य सचिव ने की बैठक
    जोहार ब्रेकिंग

    इस तारीख को महिलाओं के खाते में आ रहे 2500 रुपए, मंईयां सम्मान को लेकर मुख्य सचिव ने की बैठक

    Team JoharBy Team JoharDecember 21, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मईंया
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Maiyan Samman Yojna : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 28 दिसंबर को राज्य की महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना के तहत 2500 रुपये की राशि उनके खाते में ट्रांसफर करेंगे. इस अवसर पर रांची के नामकुम स्थित खोजाटोली आर्मी ट्रेनिंग ग्राउंड में एक राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री कुछ लाभुक महिलाओं को प्रतीक स्वरूप 2500 रुपये सौंपेंगे.

    उपायुक्तों को मिली ये जिम्मेवारी

    मुख्य सचिव अलका तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई. बैठक में सभी जिलों के उपायुक्तों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया और उन्हें कार्यक्रम स्थल पर लाभुक महिलाओं को लाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

    डीडीसी या एडीएम लेवल के नोडल अधिकारी नियुक्त

    कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी जिलों के डीडीसी या एडीएम स्तर के अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है. उपायुक्तों से कहा गया है कि वे अपने जिले से लाभुकों और बसों की सूची रांची जिला प्रशासन को जल्द उपलब्ध कराएं. साथ ही, जेएसएलपीएस दीदियों को बसों का इंचार्ज नियुक्त किया गया है, जो जिलों से समन्वय बनाकर कार्यक्रम स्थल तक महिलाओं को लाएंगे.

    24 जिलों से तीन लाख से ज्यादा महिलाएं कार्यक्रम में होंगी शामिल

    मुख्य सचिव ने बताया कि राज्य के 24 जिलों से तीन लाख से अधिक लाभुक महिलाओं को कार्यक्रम में बुलाया गया है. इस योजना के तहत अब तक 55.25 लाख महिलाओं का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है, जिनमें रांची जिले से सर्वाधिक 65 लाख से अधिक लाभुक शामिल हैं. मुख्यमंत्री ने इसी साल 4 दिसंबर को भी सात लाख से अधिक लाभुकों के खाते में 1000 रुपये भेजे थे.

    Also Read: रांची में आशियाना खरीदने का मौका, आवास बोर्ड निकालने वाला है लॉटरी

    1000 रुपये 24 districts 24 जिले 2500 रुपये 28 दिसंबर 55.25 lakh women 55.25 लाख महिलाएं ADM Army Training Ground beneficiary women buses Chief Minister Hemant Soren Chief Secretary Alka Tiwari coordination ddc December 28 Deputy Commissioner JSLPS Khojatoli Mainiya Samman Yojana Namkum nodal officer program venue ranchi Ranchi district Registration Rs 1000 Rs 2500 sisters state level program video conferencing women आर्मी ट्रेनिंग ग्राउंड उपायुक्त एडीएम कार्यक्रम स्थल खोजाटोली जेएसएलपीएस डीडीसी दीदियों नामकुम नोडल अधिकारी बसों मईया सम्मान योजना महिलाओं मुख्य सचिव अलका तिवारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रजिस्ट्रेशन रांची रांची जिला राज्यस्तरीय कार्यक्रम लाभुक महिलाएं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग समन्वय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड हाईकोर्ट के निर्देश पर कैदियों के लिए खुले शिक्षा के नए रास्ते
    Next Article रांची के 4 पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला 

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सारंडा का खनिज शहरों को चमका रहा, लेकिन गांव अब भी बदहाल, बाबूलाल बोले- 3700 करोड़ की हुई बंदरबांट

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    क्राइम

    सादे कागज पर हस्ताक्षर लेकर रेप का केस करती है झारखंड की पुलिस

    July 16, 2026
    Latest Posts

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026

    सारंडा का खनिज शहरों को चमका रहा, लेकिन गांव अब भी बदहाल, बाबूलाल बोले- 3700 करोड़ की हुई बंदरबांट

    July 16, 2026

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.