Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मुख्यमंत्री ने की नागर विमानन विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा, दिया निर्देश, नागर विमानन विभाग को रेवेन्यू मॉडल के रूप में विकसित करें
    झारखंड

    मुख्यमंत्री ने की नागर विमानन विभाग की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा, दिया निर्देश, नागर विमानन विभाग को रेवेन्यू मॉडल के रूप में विकसित करें

    Team JoharBy Team JoharApril 7, 2022Updated:April 7, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    • राज्य में फ्लाइंग एकेडमी शुरू करने का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश, एयर होस्टेस के प्रशिक्षण की भी हो सुविधा

    रांची। नागर विमानन विभाग को और बेहतर तथा क्रियाशील बनाने की जरूरत है । इस विभाग को एक रेवेन्यू मॉडल के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। इससे राज्य में विमानन सेवाओं को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज नागर विमानन विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को ये निर्देश दिए। इस बैठक में नागर विमानन विभाग की सेवाओं का व्यवसायिक इस्तेमाल, फ्लाइंग एकेडमी शुरू करने, नागर विमानन निदेशालय का गठन और हवाई अड्डा परिसर में सोलर पार्क की स्थापना करने समेत कई अन्य विषयों पर विस्तार से विमर्श हुआ ।

    • नागर विमानन के व्यवसायिक इस्तेमाल को लेकर योजना बनाएं

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में नागर विमानन विभाग की सेवाओं को सरकार की जरूरतों के साथ-साथ व्यवसायिक बनाने की आवश्यकता है, ताकि सरकार को अतिरिक्त राजस्व की प्राप्ति हो सके। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को इस दिशा में योजना बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए टूरिज्म सर्किट और एंबुलेंस सेवा समेत अन्य बेहतर विकल्प तलाशने की दिशा में पहल करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दिशा में जरूरत पड़ने पर और भी चौपर सरकार उपलब्ध कराएगी।

    • फ्लाइंग एकेडमी शुरू करें

    मुख्यमंत्री ने राज्य के युवाओं के विमानन क्षेत्र में बेहतर भविष्य को लेकर नागर विमानन विभाग को फ्लाइंग एकेडमी शुरू करने की दिशा में पहल करने का निर्देश दिया। यहां एयर होस्टेस की ट्रेनिंग की भी व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि फ्लाइंग एकेडमी के संचालन को लेकर लगभग सारी आधारभूत संरचना हमारे यहां उपलब्ध है। ऐसे में इसका सदुपयोग किया जाना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने विभाग को 31 जुलाई तक विस्तृत कार्य योजना बनाने को कहा ताकि इसे शुरू किया जा सके ।

    • रांची एयरपोर्ट पर ‘नाइट हॉल्ट” की व्यवस्था शुरू हो

    मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर नाइट हॉल्ट की सुविधा शुरू होनी चाहिए । इसके लिए विभिन्न विमानन कंपनियों से संपर्क करने का निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिया । उन्होंने कहा कि यहां नाइट हॉल्ट की सुविधा शुरू होने से अहले सुबह भी विमानन सेवाओं को और सुचारू तरीके से संचालित किया जा सकेगा, जिसका फायदा विमान यात्रियों को होगा।

    • हवाई अड्डों के परिसर में सोलर पार्क स्थापित किए जाएं

    मुख्यमंत्री ने दुमका, धनबाद, गिरिडीह,बोकारो और देवघर समेत अन्य हवाई अड्डों के परिसरों में सोलर पार्क स्थापित करने का भी निर्देश अधिकारियों को दिया । उन्होंने नागर विमानन निदेशालय का गठन करने की दिशा में सभी जरूरी कदम उठाने को भी कहा। उन्होंने कहा कि सरकार की यही कोशिश है कि राज्य में भी विमानन सेवाओं का फायदा ज्यादा से ज्यादा लोगों की पहुंच में हो।

    बैठक में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, कार्मिक विभाग की प्रधान सचिव वंदना डाडेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, मुख्यमंत्री के सलाहकार कैप्टन अजय श्रीवास्तव तथा कैप्टन एसपी सिन्हा मौजूद थे।

    Jharkhand news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरघुवर दास ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र, स्कूलों के समय में परिवर्तन करने का किया आग्रह
    Next Article पति ने नशे की हालत में लाठी-डंडे से पीट-पीटकर अपनी पत्नी की हत्या की, गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    झारखंड

    सुदेश महतो का सरकार पर बड़ा हमला, खान-खनिज बिल और परीक्षा रद्द करने पर उठाए सवाल

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा रद्द: नौकरी गंवाने के बाद डिप्टी कलेक्टर सोनम कुमारी पहुंचीं हाईकोर्ट

    August 20, 2026
    JPSC / JSSC

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    Latest Posts

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026

    केतली से गर्म हुई चीनी, कीमतों में उबाल; क्या कर रही सरकार?

    August 20, 2026

    Pew Survey 2026: दुनिया की नजर में कितना बदला भारत, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

    August 20, 2026

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.