Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»देवघर में बने राज्य के सबसे भव्य नगर निकाय भवन का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन, 21 करोड़ रुपए की लागत से ढाई साल में बनकर हुआ तैयार
    जोहार ब्रेकिंग

    देवघर में बने राज्य के सबसे भव्य नगर निकाय भवन का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन, 21 करोड़ रुपए की लागत से ढाई साल में बनकर हुआ तैयार

    Team JoharBy Team JoharOctober 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को देवघर में बने राज्य के सबसे खूबसूरत नगर निगम भवन का उद्घाटन किया। 85993 वर्गफीट में बना यह भवन पूर्वी भारत का सबसे भव्य नगर निकाय का भवन होगा। 6 फ्लोर के इस भवन का बिल्डअप एरिया 59573 वर्ग फीट है। नगर विकास विभाग की एजेंसी झारखंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (जुडको) द्वारा इसका निर्माण कराया गया है। काफी बड़े क्षेत्रफल में निर्मित इस भवन के सामने बनाया गया फाउंटेन इसकी खूबसूरती बढ़ाता है। खाली क्षेत्र को पार्क के रूप में विकसित किया गया है, जहां विभिन्न प्रकार के फूल- पौधे लगाए गए हैं। इन नगर निगम भवन का निर्माण 2018 में शुरू हुआ था। इस बनाने में लगभग 21 करोड़ रुपए की लागत आई है।

    इस भवन में आम लोगों के लिए कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। नगर निगम भवन परिसर में ही बैंक और एटीएम होगा, जहां लोग वित्तीय कार्य भी कर सकेंगे। इस भवन में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के साथ इस्तेमाल किए गए पानी के उपयोग की भी व्यवस्था की गई है। वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से पानी को साफ कर बागवानी की जाएगी। पूरे परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से होगी, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी पर नजर रखी जा सके। भवन के बेसमेंट में पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जहां अफसरों- जनप्रतिनिधियों के साथ आम लोग के वाहन भी पार्क होंगे।

    देवघर में निर्मित नगर निगम भवन का उद्घाटन जुडको द्वारा कराया गया है, लेकिन राजधानी रांची के कचहरी रोड में निर्माणाधीन नगर निगम बिल्डिंग का काम अब तक पूरा नहीं हुआ है। पिछले वर्ष ही निगम भवन को हैंड ओवर कर देना था, लेकिन अब तक यह अधूरा है। अब 15 नवंबर को निगम भवन का उद्घाटन कराने की तैयारी की जा रही है। इसलिए जुडको ने काम तेज करा दिया है।

    CM hemant soren Jharkhand news Latest hindi news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू : महिला ने 2 बच्चों के साथ की खुदकुशी, शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस
    Next Article केंद्र से बकाया मांगने के नाम पर झारखंड के भाजपा सांसद गूंगे-बहरे हो गए हैं : कांग्रेस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेएमएम बनाम बीजेपीः चार दिनों का प्यार ओ रब्बा, मिलने की उम्मीद, लेकिन फिर से लंबी जुदाई

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    Latest Posts

    जेएमएम बनाम बीजेपीः चार दिनों का प्यार ओ रब्बा, मिलने की उम्मीद, लेकिन फिर से लंबी जुदाई

    July 5, 2026

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.