Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर चेंबर ऑफ कॉमर्स ने मनाया जश्न, गुलाल लगाया, मिठाई खिलाई
    झारखंड

    ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर चेंबर ऑफ कॉमर्स ने मनाया जश्न, गुलाल लगाया, मिठाई खिलाई

    Team JoharBy Team JoharMay 8, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा :पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए निर्दोष लोगों की शहादत का भारतीय सेना ने 7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर चला कर बदला लिया है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 9 आतंकीु ठिकानों पर हमला कर नेस्तनाबूद कर दिया। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चला कर न केवल उस हमले का प्रतिशोध लिया बल्कि उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि भी दी। इसी को लेकर जामताड़ा में गुरुवार को चैंबर ऑफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से जश्न मनाया गया और सेना के प्रति कृतज्ञता प्रकट की गई। चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के जिला अध्यक्ष सह संथाल परगना प्रमंडलीय उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल की अगुवाई में व्यापारियों ने गुरुवार की शाम शहर के व्यस्ततम मां चंचला चौक पर जमकर आतिशबाजी की।

    एक दूसरे को अबीर लगाकर सेना के इस अभियान पर बधाई दी। साथ ही सड़क से गुजरने वाले लोगों को मिठाई खिलाकर सेना के इस कार्रवाई के प्रति न केवल अपनी कृतज्ञता प्रकट की बल्कि प्रोत्साहित करने का काम भी किया है। चेंबर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि जिस तरीके से भारतीय सेना ने अपनी वीरता का परिचय देते हुए पाकिस्तान के अंदर 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने का काम किया है, वह बधाई के पात्र हैं। उन्होंने केंद्र सरकार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति भी आभार प्रकट करते हुए कहा कि पहलगाम हमले का बदला हमारे सरकार ने लिया है और यह साबित कर दिया है कि भारत अब बदल गया है।

    संजय ने कहा कि जो भी भारत के ऊपर आंख उठा कर देखेगा देश इतना सक्षम है कि उसकी आंखें निकाल लेगा। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से जब से पाकिस्तान अलग देश बना है तब से आतंकवाद को प्रश्रय देने का काम किया है। आज उसका परिणाम है कि हमारी सेना घुसकर उन आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त कर रही है। वहीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अब्दुल रकीब रहमानी ने पाकिस्तान पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से पाकिस्तान के आतंकवादियों ने पहलगाम में हमला कर निर्देशों की हत्या की थी उसका बदला हमारी सेना ने ले लिया है।

    सेना ने जिस तरीके से पाकिस्तान के भीतर 9 आतंकवादी ठिकानों पर हमला कर नेस्तनाबूद करने का काम किया है वह काबिले तारीफ है। इस कार्रवाई से सेना ने यह साबित कर दिया कि हमारा देश आतंकवाद के नाम पर समझौता करने को बिल्कुल तैयार नहीं है। वह दिन दूर नहीं जब पाकिस्तान का नामोनिशान नक्शे से मिट जाएगा। मौके पर व्यवसाय संघ के वीरेंद्र बरनवाल दिलीप जटिया,सरोज टिबरेवाल, दीपक वर्णवाल, आशीष शर्मा माखन ,संजय दालान, कैलाश जोशी, विष्णु रामूका ,मुन्ना पोद्दार ,सोनू गुप्ता, संजय पोद्दार, प्रकाश नरनोलिया रवि मेहरिया सुभाष जटिया, पवन महेश्वरी, दीपक अग्रवाल और अन्य चैंबर के सदस्य शामिल थे।

    Also read: आठ साल से अधूरा पुल कागजों ऑपरेशन में हो गया ‘चालू’, ग्रामीणों ने उठाये सवाल…

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपति-पत्नी के झगड़े में बीच बचाव करने गए भाई को मा’रा छु’रा, फिर…
    Next Article BREAKING : जम्मू में ब्लैकआउट, एयरपोर्ट पर हमला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड आंदोलन का अनकहा अध्याय: आजादी के फौरन बाद मोमिनों ने दिया था अलग राज्य का समर्थन

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन मामला: हेमंत सोरेन की याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई

    September 29, 2026
    क्राइम

    चालान नहीं भरा तो कट सकती है बिजली, देश भर में 45 हजार करोड़ का चालान बकाया

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026
    Latest Posts

    यूपी : महागठबंधन में 150 से कम सीटों पर नहीं लड़ेगी कांग्रेस, 403 सीटों पर तैयारी

    September 29, 2026

    झारखंड आंदोलन का अनकहा अध्याय: आजादी के फौरन बाद मोमिनों ने दिया था अलग राज्य का समर्थन

    September 29, 2026

    ‘ब्लैकमेलर’ बोलना पड़ा भारी, निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग के खिलाफ ठोके 2 मानहानि केस, मांगे ₹2 करोड़

    September 29, 2026

    ‘मैं हिंदू, ब्राह्मण हूं, लेकिन उससे पहले इंसान हूं’, SRFTI विवाद में प्रेग्नेंट एक्ट्रेस रोशनी भट्टाचार्य को ‘जिहादी-कम्युनिस्ट’ कहने पर दिया जवाब

    September 29, 2026

    कोलकाता में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के 15 ठिकाने निशाने पर

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.