Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»आठ साल से अधूरा पुल कागजों में हो गया ‘चालू’, ग्रामीणों ने उठाये सवाल…
    झारखंड

    आठ साल से अधूरा पुल कागजों में हो गया ‘चालू’, ग्रामीणों ने उठाये सवाल…

    Team JoharBy Team JoharMay 8, 2025Updated:May 8, 2025No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गढ़वा: गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड स्थित राजी गांव में सरकारी व्यवस्था की लापरवाही और भ्रष्टाचार का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पंडा नदी पर बीते आठ वर्षों से अधूरा पड़ा पुल, सरकारी दस्तावेजों में ‘पूर्ण’ और ‘चालू’ घोषित कर दिया गया है, जबकि हकीकत में उस पुल तक पहुंचने के लिए अप्रोच रोड तक मौजूद नहीं है।

    2017 में शुरू हुआ निर्माण, आज भी अधूरा

    करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से इस पुल का निर्माण कार्य वर्ष 2017 में विशेष प्रमंडल, गढ़वा द्वारा शुरू किया गया था। वर्षों बीत जाने के बावजूद न तो पुल का कार्य पूरा हो पाया और न ही उससे जोड़ने वाली सड़क बन सकी। इसके बावजूद, विभागीय फाइलों में इसे पूरा मानते हुए ‘पूर्णता प्रमाण पत्र’ जारी कर दिया गया है, जिससे शासन-प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

    अप्रोच रोड नहीं, किसानों ने भूमि देने से किया इनकार

    पुल से उत्तर प्रदेश की सीमा मात्र 500 मीटर की दूरी पर है, लेकिन अप्रोच रोड के अभाव में इसका कोई उपयोग नहीं हो पा रहा। स्थानीय किसानों का आरोप है कि उन्हें भूमि अधिग्रहण का उचित मुआवजा नहीं मिला, जिसके कारण उन्होंने अपनी ज़मीन देने से इनकार कर दिया। इस विरोध के चलते परियोजना अधर में लटकी हुई है और ग्रामीणों का वर्षों पुराना सपना अधूरा रह गया है।

    पुराने पुल से गुजरना खतरे से खाली नहीं

    पंडा नदी पर पहले से बना एक जर्जर पुल बारिश के मौसम में पानी में डूब जाता है, जिससे ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है। नया पुल लोगों की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए आवश्यक था, लेकिन सरकारी उदासीनता ने इसे भी सिर्फ एक ‘कागजी परियोजना’ बनाकर रख दिया है।
    मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता हेमंत उरांव ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा, “यदि पुल को लेकर पूर्णता प्रमाण पत्र जारी किया गया है, तो पूरे मामले की गहन जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।”

    अब देखना यह है कि जांच के बाद यह मामला केवल आश्वासनों तक सीमित रह जाता है या वाकई में गढ़वा के ग्रामीणों को इस ‘कागजी पुल’ से मुक्ति मिलती है.

    Also read:सऊदी अरब के विदेश मंत्री पहुँचे भारत, एस जयशंकर से कीमुलाकात…

    Also read: आखिर क्यों विराट कोहली ने छोड़ी कप्तानी, खुद खोला राज..

    आठ साल से अधूरा पुल कागजों में हो गया 'चालू' ग्रामीणों ने उठाये सवाल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकिस्तान के तीन एयर डिफेंस सिस्टम को भारत ने किया तबाह
    Next Article इधर निकली बारात, उधर हो गया कांड

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड आंदोलन का अनकहा अध्याय: आजादी के फौरन बाद मोमिनों ने दिया था अलग राज्य का समर्थन

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन मामला: हेमंत सोरेन की याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई

    September 29, 2026
    क्राइम

    चालान नहीं भरा तो कट सकती है बिजली, देश भर में 45 हजार करोड़ का चालान बकाया

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026
    Latest Posts

    Asian Games 2026 : शूटिंग में भारत का जलवा, नीरू ने जीता गोल्ड; अंकुश फाइनल में पहुंचे

    September 29, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका, पद से हटाने की मांग

    September 29, 2026

    यूपी : महागठबंधन में 150 से कम सीटों पर नहीं लड़ेगी कांग्रेस, 403 सीटों पर तैयारी

    September 29, 2026

    झारखंड आंदोलन का अनकहा अध्याय: आजादी के फौरन बाद मोमिनों ने दिया था अलग राज्य का समर्थन

    September 29, 2026

    ‘ब्लैकमेलर’ बोलना पड़ा भारी, निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग के खिलाफ ठोके 2 मानहानि केस, मांगे ₹2 करोड़

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.