Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 May, 2026 ♦ 10:17 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»डिमना डैम के पास चली गोली, युवक के जांघ में लगी, MGM अस्पताल में भर्ती
    झारखंड

    डिमना डैम के पास चली गोली, युवक के जांघ में लगी, MGM अस्पताल में भर्ती

    Team JoharBy Team JoharJanuary 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर । उलीडीह के युवक पर गोली चली है। वारदात को बुधवार की सुबह डिमना डैम के पास अंजाम दिया गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है। SSP डा. एम तमिल वाणन, SP City सुभाष चंद्र जाट अधिकारियों के साथ MGM अस्पताल पहुंची। घटना में घायल हुए युवक से पूछताछ की।

    पूरे प्रकरण की पड़ताल के लिए टीम का गठन किया गया है। बताया जा रहा है कि हमले का शिकार हुआ युवक हत्या का आरोपी है। मिली जानकारी के अनुसार बोड़ाम थाना क्षेत्र के डिमना लेक के पास बुधवार की सुबह बाइक सवार 2 अपराधियों ने रियाज खान नामक युवक को गोली मार दी। घायल उलीडीह थाना क्षेत्र के हयातनगर का रहने वाला है। युवक वर्ष 2018 में हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है। गोली उसके दाहिने जांघ में लगी है। घटना के बाद घायल एक बाइक सवार की मदद से इलाज के लिए खुद अस्पताल पहुंचा। फिलहाल युवक का इलाज चल रहा है। उसे सर्जरी के लिए ले जाया गया है।

    घटना की सूचना के बाद बोड़ाम पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची। SP City सुभाष चंद्र जाट के नेतृत्व में कई और थानों की पुलिस व अधिकारी MGM पहुंचे। इसके बाद । SSP डा. एम तमिल वाणन भी अस्पताल पहुंचे। घटना में घायल युवक से सभी अधिकारियों ने अलग-अलग पूछताछ की। SSP का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। घायल बार-बार अपना बयान बदल रहा है।

    घायल युवक ने बताया कि वह डिमना लेक घुमने गया था। लेक के पास अचानक 2 युवक बाइक पर आए। उसपर पिस्तौल तान दी। उसने विरोध किया तो अपराधियों ने उसके जांघ में गोली मार दी। इसके बाद मौके से भाग गए। घायल ने बताया कि सुन्नी नामक युवक ने उस पर जानलेवा हमला करवाया है। सुन्नी ने ही उसे पूर्व में हत्या के मामले में जेल भेजवाया था। इसी मामले के समझौते के लिए सुन्नी उससे पैसों की मांग कर रहा है।

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमाओवादियों को फंडिंग के आरोप में एनआईए ने कोलकाता के कारोबारी महेश अग्रवाल को किया गिरफ्तार
    Next Article सर्च ऑपरेशन के दौरान जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए 15 बम बरामद, सभी विस्फोटक को नष्ट किया गया

    Related Posts

    झारखंड

    नेतरहाट स्कूल में एडमिशन का इंतजार खत्म, 100 चयनित छात्रों की सूची जारी

    May 13, 2026
    क्राइम

    रांची के अरगोड़ा चौक पर बस पर फायरिंग, एक अपराधी गिरफ्तार, दो फरार

    May 13, 2026
    गढ़वा

    गढ़वा में आज ‘कॉफी विद एसडीएम’, नर्सिंग कर्मियों की राय से सुधरेगा हेल्थ सिस्टम

    May 13, 2026
    Latest Posts

    नेतरहाट स्कूल में एडमिशन का इंतजार खत्म, 100 चयनित छात्रों की सूची जारी

    May 13, 2026

    रांची के अरगोड़ा चौक पर बस पर फायरिंग, एक अपराधी गिरफ्तार, दो फरार

    May 13, 2026

    गढ़वा में आज ‘कॉफी विद एसडीएम’, नर्सिंग कर्मियों की राय से सुधरेगा हेल्थ सिस्टम

    May 13, 2026

    झारखंड में 18 मई तक बिगड़ा रहेगा मौसम, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट

    May 13, 2026

    चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त फिसला युवक, आरपीएफ जवान ने बचाई जान

    May 12, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.