Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»घर से गायब प्रेमियों का शव एक साथ पेड़ पर लटका मिला, लड़के ने पिता को सॉरी लिखकर व्हाट्सएप किया था
    झारखंड

    घर से गायब प्रेमियों का शव एक साथ पेड़ पर लटका मिला, लड़के ने पिता को सॉरी लिखकर व्हाट्सएप किया था

    Team JoharBy Team JoharJanuary 9, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सिमडेगा: कोलेबिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाटोली पंचायत के गोन्दलटोली गांव में एक आम के पेड़ से युवक-युवती का शव लटका मिला. इसकी जानकारी जंगल में आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई. इसके बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई. मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है. बाद में ग्रामीणों और नवाटोली मुखिया ने कोलेबिरा पुलिस को सूचना दी.

    सूचना पर पहुंची कोलेबिरा पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेज दिया. पुलिस ने आसपास लोगों से पूछताछ की है.प्राप्त जानकारी के अनुसार कोलेबिरा प्रखंड के नवाटोली पंचायत के गोन्दलटोली ग्राम निवासी महेश्वर सिंह का बेटा राहुल कुमार सिंह, जवाहर नवोदय विद्यालय कोलेबिरा से आईएससी की पढ़ाई खत्म कर सिमडेगा कॉलेज सिमडेगा में हिस्ट्री ऑनर्स पार्ट वन में पढ़ाई कर रहा था.

    शनिवार शाम वह अपने घर गोन्दलटोली पहुंचा और केक लाने के बहाने घर से निकल गया. शनिवार रात 11:58 अपने पिता को व्हाट्सएप पर सॉरी पापा लिख कर मैसेज किया. इसके बाद उसका पता नहीं चला.

    लापता थी लड़की

    इधर, पास के ही एक गांव में रहने वाली व्यक्ति की पुत्री सविता कुमारी एसएस प्लस टू हाई स्कूल कोलेबिरा की छात्रा थी, वो 3 जनवरी से घर से गायब थी. परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई पर वो नहीं मिली. इधर सुबह गोंदलटोली स्थित आम के पेड़ पर दोनों का शव लटका हुआ मिला. स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की गई है. इसी के साथ सिमडेगा में एक प्रेम कहानी का अंत हो गया.

    Sucite
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनाबालिग छात्रा ने दो युवकों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, FIR दर्ज
    Next Article पिता के रिटायरमेंट के पैसे के विवाद में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL पेपर लीक केस : SIT का दावा, पेपर लीक के कथित मास्टरमाइंड मिथिलेश सिंह से मिथिलेश पांडेय को मिले पैसे

    October 12, 2026
    क्राइम

    चतरा-सिमरिया रोड पर पुलिस की कार्रवाई, देशी कट्टा और गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC, CDPO और FSO परीक्षा रद्द करने के मामले में फैसला सुरक्षित, हाईकोर्ट में सरकार ने सौंपी सीलबंद रिपोर्ट

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : आदित्य की मौ’त पर नहीं थम रहा छात्रों का गुस्सा, IIIT कैंपस के बाहर लगातार दुसरे दिन भी प्रदर्शन जारी

    October 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः टाटा हिताची को हाईकोर्ट से राहत, EPFO की कार्रवाई पर उठाए सवाल, जानिये पूरा मामला

    October 12, 2026

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026

    राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, SIR और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

    October 12, 2026

    JSSC-CGL पेपर लीक केस : SIT का दावा, पेपर लीक के कथित मास्टरमाइंड मिथिलेश सिंह से मिथिलेश पांडेय को मिले पैसे

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.