Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 May, 2025 ♦ 11:46 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोयल नदी में दफन मिला दो बेटियों की मां का शव, पुलिस जुटी जांच में
    जोहार ब्रेकिंग

    कोयल नदी में दफन मिला दो बेटियों की मां का शव, पुलिस जुटी जांच में

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMay 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कोयल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : लगातार दो बेटियों को जन्म देने वाली विवाहिता रेशमा कुमारी को जीने नहीं दिया गया। बेरहमी से उसका कत्ल कर डेड बॉडी को कोयल नदी में फेंक दिया गया। कोयल नदी लातेहार के गारू प्रखंड में है। शव नदी के पास बालू के नीचे दबा हुआ मिला। करीब तीन-चार दिन तक बालू में गड़े होने के चलते बॉडी की हालत खराब हो चुकी थी। शव के कपड़ों से उसकी शिनाख्त की गयी। रेशमा कुमारी का मायके पलामू के तरहसी में है। वहीं, उसका ससुराल लातेहार के सुकरी में है। उसके पति का नाम मुकेश कुमार बताया गया। फिलहाल वह फरार है। इस संबंध में मृतका के पिता सरयू प्रसाद ने दामाद मुकेश कुमार के अलावा समधी भवानी साहू, समधन वैजयंती देवी, भसुर राजेश प्रसाद, उसकी पत्नी देवंती देवी, ननद गुड़िया गुप्ता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पति मुकेश गारू प्रखंड कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर है। गारू में ही कमरा लेकर रहता है। पुलिस कुछ संदिग्ध लोगों को थाना लाकर पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। थानेदार पारसमणि मामले में छानबीन कर रहे हैं।

    यहां याद दिला दें कि बीते 16 मई को गारू के लुहूरटाड़ स्थित कोयल नदी से रेशमा का शव दफनाये अवस्था में बरामद किया गया था। एक हाथ बाहर निकल जाने पर एक कुत्ते के कारण शव होने की जानकारी मिली थी। तत्काल शव की पहचान नहीं हुई थी। इधर रेशमा के मायके पक्ष ने मीडिया में अज्ञात महिला का शव बरामद होने से संबंधित समाचार चलने के बाद पूरी जानकारी ली और फिर डेड बॉडी को देखकर पहचान की। मायके पक्ष के अनुसार रेशमा डालटनगंज में रहकर अपनी दो बेटियों को पढ़ाती थी। 12 मई को मुकेश दोनों बेटियों को लेने के लिए डालटनगंज आया था। उसके बाद से रेशमा भी गायब हो गई और उसका मोबाइल लगातार स्विच ऑफ बता रहा था। मायके पक्ष के लोगों ने पति समेत अन्य लोगों पर दहेज नहीं देने, लगातार दो बेटी होने, मृतका के पति का किसी और महिला से अवैध संबंध होने पर उसका विरोध करने के कारण हत्या कर देने का आरोप लगाया है। रेशमा की शादी 22 अप्रैल 2016 को हुई थी। उसकी दो बेटी है। बड़ी बेटी क्लास 2, जबकि छोटी वाली यूकेजी में पढ़ती है। इल्जाम है कि रेशमा के साथ उसके भसुर राकेश प्रसाद ने वर्ष 2017 में मारपीट की थी। इस संबंध में मामला दर्ज है और केस चल रहा है। परिजनों का आरोप है कि मृतका का भसुर नक्सली गतिविधियों से जुड़ा रहता है और मर्डर का भी आरोपित है।

    Also Read : ट्रेड यूनियनों का राज्यव्यापी अभियान इस दिन से होगा शुरू

    police engaged in investigation The body of the mother of two daughters was found buried in the Koel river कोयल नदी में दफन मिला दो बेटियों की मां का शव पुलिस जुटी जांच में
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुनील शेट्टी ने ठुकरा दिया था ‘बॉर्डर’ का रोल, खुद बताई वजह
    Next Article किसानों को ज्ञान और विज्ञान के सहारे कृषि क्षेत्र में आगे बढ़ाने की जरूरत : कृषि मंत्री

    Related Posts

    झारखंड

    बोकारो स्टील प्लांट में लगी आग, बड़ा हादसा टला…देखें वीडियो

    May 19, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    किसानों को ज्ञान और विज्ञान के सहारे कृषि क्षेत्र में आगे बढ़ाने की जरूरत : कृषि मंत्री

    May 19, 2025
    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी कपूर कुमार टुडू को श्रद्धांजलि

    May 19, 2025
    Latest Posts

    PMCH में यूट्यूबर मनीष कश्यप की हुई पिटाई, अस्पताल में मचा हड़कंप

    May 19, 2025

    बोकारो स्टील प्लांट में लगी आग, बड़ा हादसा टला…देखें वीडियो

    May 19, 2025

    किसानों को ज्ञान और विज्ञान के सहारे कृषि क्षेत्र में आगे बढ़ाने की जरूरत : कृषि मंत्री

    May 19, 2025

    कोयल नदी में दफन मिला दो बेटियों की मां का शव, पुलिस जुटी जांच में

    May 19, 2025

    सुनील शेट्टी ने ठुकरा दिया था ‘बॉर्डर’ का रोल, खुद बताई वजह

    May 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.