Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, फिर…
    झारखंड

    तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, फिर…

    Team JoharBy Team JoharNovember 19, 2025Updated:November 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तेज रफ्तार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih : गिरिडीह जिले के गांडेय थाना क्षेत्र के मेन बाजार में बुधवार को तेज रफ्तार बाइक ने एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्वर्गीय राजूराम की पत्नी गुड़िया देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज गति से आ रही बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पार कर रही गुड़िया देवी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला सड़क पर गिरकर बेहोश हो गईं।

    स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें गांडेय सीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर किया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए गुड़िया देवी को धनबाद भेज दिया। परिजनों के अनुसार, उनकी स्थिति फिलहाल नाजुक बनी हुई है।

    सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपी बाइक सवार की पहचान रोहित हेंब्रम के रूप में की है, जो देवघर जिले के मार्गोमुंडा थाना क्षेत्र के बलवा गांव का रहने वाला है।

    हादसे के बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने इलाके में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर चिंता जताई और यातायात व्यवस्था को सुधारने की मांग की है।

    Also Read  : बाबा सिद्दीकी ह’त्याकांड : अनमोल बिश्नोई अमेरिका से डिपोर्ट कर लाया गया भारत

    तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाबा सिद्दीकी ह’त्याकांड : अनमोल बिश्नोई अमेरिका से डिपोर्ट कर लाया गया भारत
    Next Article धनबाद में SNMMCH के सर्जिकल ICU में घुसा सियार!, फिर…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिना किसी विरोध के कैसे तय हुआ रातु गढ़ के विरासत का वारिस, कोर्ट ने किसे सौंपी चाबी?

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एक बार फिर; जिसका नहीं मिला लाइसेंस, उस कंपनी का भी बना रहे थे शराब, आरजेडी के पूर्व एमएलसी का कारनामा

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    5 साल बाद फिर पूरी तरह एक्टिव होगा झारखंड राज्य सूचना आयोग, चारों सूचना आयुक्तों ने ली शपथ

    July 1, 2026
    Latest Posts

    बिना किसी विरोध के कैसे तय हुआ रातु गढ़ के विरासत का वारिस, कोर्ट ने किसे सौंपी चाबी?

    July 1, 2026

    ज़ूडियो-वेस्टसाइड के आर्किटेक्ट नोएल टाटा, अब वोल्टास को कहेंगे अलविदा

    July 1, 2026

    एक बार फिर; जिसका नहीं मिला लाइसेंस, उस कंपनी का भी बना रहे थे शराब, आरजेडी के पूर्व एमएलसी का कारनामा

    July 1, 2026

    5 साल बाद फिर पूरी तरह एक्टिव होगा झारखंड राज्य सूचना आयोग, चारों सूचना आयुक्तों ने ली शपथ

    July 1, 2026

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.