Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»झाड़ियों से मिला लापता व्यक्ति का श’व, दोस्त पर ह’त्या का इल्जाम
    क्राइम

    झाड़ियों से मिला लापता व्यक्ति का श’व, दोस्त पर ह’त्या का इल्जाम

    Team JoharBy Team JoharJanuary 16, 2026Updated:January 16, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    व्यक्ति
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gaya : गया शहर में कटारी पुल के पास झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की शिनाख्त अलीगंज रोड नंबर-2 निवासी मोहम्मद मुन्ना (45 वर्ष) के तौर पर की गई है। परिवार का आरोप है कि उनके पिता की उनके ही एक दोस्त ने बेरहमी से हत्या कर दी।

    मृतक के बेटे मोहम्मद दानिश ने मीडिया को बताया कि आरोपी दोस्त ने पहले उनके पिता को शराब पिलाई। इसके बाद उन्हें जमकर पीटा और मार डाला। सबूत मिटाने के लिए शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया। मुन्ना 14 जनवरी की शाम से लापता थे। परिवार को लगा कि वे काम के सिलसिले में कहीं गए होंगे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला। बाद में झाड़ियों में शव मिलने की सूचना मिली। शव पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। एक आंख बुरी तरह क्षतिग्रस्त थी और बाहर निकली हुई थी। नाक से खून बह रहा था। शव से लगभग 50 मीटर दूर उनका गमछा और टोपी भी मिली। मोहम्मद मुन्ना मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे।

    सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर मगध मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिवार के सदस्य पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचे। डेल्हा थानेदार देवराज इंद्र ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। अभी तक परिवार की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की सच्चाई ज्यादा स्पष्ट हो सकेगी।

    Also Read : जुनैद खान और साई पल्लवी की रोमांटिक फिल्म ‘एक दिन’ का टीजर रिलीज

    A man's body was found in the bushes under a bridge; his family has alleged murder. परिवार ने लगाया हत्या का आरोप पुल के नीचे झाड़ियों से मिला एक व्यक्ति का शव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIRCTC घोटाला: राबड़ी देवी की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का CBI को नोटिस
    Next Article गोड्डा में बाइक चोर गिरोह का खुलासा, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    क्राइम

    विशाखापट्टनम माओवादी साजिश मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को 5-5 साल की सजा

    July 23, 2026
    क्राइम

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026
    क्राइम

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    क्राइम

    नामकुम में ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार

    July 23, 2026
    Latest Posts

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026

    विशाखापट्टनम माओवादी साजिश मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को 5-5 साल की सजा

    July 23, 2026

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.