Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»हजारीबाग, खूंटी और सिमडेगा के गोदाम किराए पर लेगा बिहार भंडार निगम
    झारखंड

    हजारीबाग, खूंटी और सिमडेगा के गोदाम किराए पर लेगा बिहार भंडार निगम

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गोदाम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में खाली पड़े गोदाम अब जल्द ही कमाई का जरिया बन सकते हैं। बिहार राज्य भंडार निगम ने राज्य के कई जिलों में कृषि उत्पादन बाजार समिति के अधीन खाली गोदामों को किराए पर लेने का फैसला किया है। इसको लेकर रांची में दोनों राज्यों के अधिकारियों की अहम बैठक भी हो चुकी है।

    बैठक में बनी सहमति

    बैठक में बिहार राज्य भंडार निगम के प्रबंध निदेशक और झारखंड कृषि उत्पादन बाजार समिति के अध्यक्ष व सचिव शामिल हुए। दोनों पक्षों के बीच इस बात पर सहमति बनी कि खाली पड़े गोदामों का उपयोग किया जाए, जिससे बाजार समिति की आय बढ़ सके।

    हजारीबाग, खूंटी और सिमडेगा पर फोकस

    फिलहाल हजारीबाग, खूंटी और सिमडेगा में तीन जगह ऐसे गोदाम चिन्हित किए गए हैं, जो लंबे समय से खाली पड़े हैं। इन गोदामों का जल्द निरीक्षण किया जाएगा, जिसके बाद इन्हें किराए पर देने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

    किराया दर तय होने की प्रक्रिया जारी

    हालांकि अभी तक किराया दर तय नहीं हुई है, लेकिन संभावना है कि करीब 6 रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से दर तय की जा सकती है। अंतिम फैसला आपसी सहमति और अनुबंध के आधार पर होगा।

    मरम्मत का खर्च उठाएगा बिहार निगम

    समझौते के अनुसार गोदाम जिस स्थिति में हैं, उसी हालत में बिहार भंडार निगम को दिए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर मरम्मत और सुधार का काम निगम अपने स्तर पर कराएगा।
    इसके अलावा अगर गोदाम की क्षमता 2500 मीट्रिक टन से ज्यादा होगी, तो वहां निगम अपना माप-तौल संयंत्र भी लगाएगा।

    हर महीने होगा किराए का भुगतान

    किराए का भुगतान अनुबंध के अनुसार हर महीने के पहले सप्ताह में किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभाग को बिल प्रस्तुत करना होगा। इससे बाजार समिति को नियमित आय मिलने की उम्मीद है।

    दोनों राज्यों के लिए फायदेमंद पहल

    यह पहल दोनों राज्यों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है। एक तरफ जहां झारखंड के खाली पड़े संसाधनों का उपयोग होगा, वहीं बिहार को भंडारण के लिए अतिरिक्त जगह मिल जाएगी।

    Also Read : उपराष्ट्रपति ने उलिहातू में बिरसा मुंडा को किया नमन, बोले- उनका जीवन आज भी देता है प्रेरणा

    Agriculture Market Committee Bihar State Warehousing Corporation Food Grain Storage Government Property Use Hazaribagh news Infrastructure Jharkhand Inter State Agreement Jharkhand news Khunti News Latest news Local News Jharkhand ranchi news Revenue Generation Jharkhand Simdega news Storage Facility India Today News Trending News Warehouse Management Warehouse Rental
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउपराष्ट्रपति ने उलिहातू में बिरसा मुंडा को किया नमन, बोले- उनका जीवन आज भी देता है प्रेरणा
    Next Article CCL रिश्वतखोरी मामले में ED का एक्शन, चार लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नीति आयोग की रिपोर्ट में चमका झारखंड, Fiscal Health Index में शानदार प्रदर्शन

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड में एक और अधिकारी पर गिर सकती है गाज, जानें कौन है वो…

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर बंद पर अमर बाउरी का हेमंत सरकार पर निशाना- पुलिस व्यवस्था नीचे, अपराधियों के हौसले बुलंद

    July 3, 2026
    Latest Posts

    नीति आयोग की रिपोर्ट में चमका झारखंड, Fiscal Health Index में शानदार प्रदर्शन

    July 3, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड में एक और अधिकारी पर गिर सकती है गाज, जानें कौन है वो…

    July 3, 2026

    जमशेदपुर बंद पर अमर बाउरी का हेमंत सरकार पर निशाना- पुलिस व्यवस्था नीचे, अपराधियों के हौसले बुलंद

    July 3, 2026

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026

    दुमका केंद्रीय जेल की सुरक्षा होगी हाईटेक, 12.67 करोड़ रुपये से लगेंगे 398 नए CCTV कैमरे

    July 3, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.