Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»राज्य का सबसे बड़ा क्रशर व्यवसायी होगा गिरफ्तार, जानिये क्या है माजरा
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्य का सबसे बड़ा क्रशर व्यवसायी होगा गिरफ्तार, जानिये क्या है माजरा

    Team JoharBy Team JoharAugust 1, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। झारखंड के बड़े पत्थर कारोबारियों में शुमार कांग्रेसी नेता अली अकबर समेत पांच की गिरफ्तारी का आदेश जारी हुआ है। अली अकबर पाकुड़ के मालपहाड़ी इलाके में अली एंड ब्रदर्स क्रशर के संचालक हैं। 10 अक्तूबर 2017 को अली एंड ब्रदर्स कंपनी की साइट पर पाकुड़ के तात्कालिन डीसी दिलीप झा और एसपी शैलेंद्र कुमार वर्णवाल ने छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान जमीन के नीचे से भारी संख्या में छिपा कर रखी गई विस्फोटक, जिलेटिन समेत अन्य अवैध विस्फोटक पाए गए थे। केस को साल 2018 में सीआईडी ने टेकओवर किया था। सीआईडी एडीजी ने इस केस की समीक्षा के बाद सीआइडी एसपी को अली अकबर, अजहर इस्लाम, अजफारूल शेख, क्रशर के मैनेजर बॉबी शेख उर्फ हबीबुल शेख और मुंशी फारूख शेख की गिरफ्तारी का आदेश दिया है।
    फरार रहने की स्थिति में करें कुर्की
    अवैध विस्फोटक रखने के आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने का आदेश सीआईडी मुख्यालय ने दिया है। गिरफ्तारी नहीं होने पर सख्ती से कुर्की जब्ती की कार्रवाई का आदेश भी दिया गया है। इस संबंध में पाकुड़ एसपी राजीव रंजन सिंह का भी कार्रवाई का आदेश दिया गया है।
    सीआईडी जांच से बचने के लिए रची थी झूठी कहानी
    एफआईआर दर्ज होने के बाद अभियुक्त अली अकबर ने बचाव में डीजीपी को आवेदन दिया था। आवेदन में बताया गया था कि वह घटना के वक्त अपने व्यवसाय से संबंधित कार्य से पश्चिम बंगाल के बालुघाट, रघुनाथपुर गए थे। वहां होटल सेरेना में रूम नंबर 104 में वह ठहरे थे, आवेदन में एफआईआर की तारीख 12 अक्तूबर 2017 बतायी गई है। अली अकबर के आवेदन की जांच में यह पाया गया कि पाया गया कि अली अकबर के यहां 10 अक्तूबर को छापेमारी हुई थी, छापेमारी के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए 11 अक्तूबर को वह पश्चिम बंगाल के लिए निकल गए थे। जांच रिपोर्ट में जिक्र है कि अली अकबर ने तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश कर बचने की कोशिश की। ऐसे में उनकी गिरफ्तारी का आदेश जारी किया गया।
    एएसआई के बयान पर दर्ज हुई थी एफआईआर
    10 अक्तूबर 2017 को विस्फोटकों की बरामदगी के बाद मालपहाड़ी थाना के एएसआई रामकुमार मेहता के बयान पर अली अकबर, अजहर इस्लाम, अजफारूल शेख को नामजद आरोपी बनाया गया था। सीआईडी अनुसंधान शुरू होने के बाद कई लोगों का बयान पुलिस ने लिया, जिसके बाद अली अकबर को मुख्य आरोपी मानकर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

    #Jharkhand News #latest hindi news #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअपर बाजार के दवा कारोबारी के घर लाखों की डकैती, पुलिस कर रही है जांच
    Next Article तीन-तलाक विधेयक को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दी मंजूरी

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : 14वीं JPSC और FRO परीक्षा में लालू यादव की भूमिका पर सीआईडी का बड़ा दावा, 8 लाख का चेक और दूसरे अभ्यर्थी की OMR कॉपी बरामद

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : FRO परीक्षा घोटाला : सीआईडी और एफएसएल की जांच में खुलासा, एफआरओ की परीक्षा में धांधली की हुई पुष्टि

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जमुई घटना पर मंत्री श्रेयसी सिंह बोलीं- समाज को शर्मसार करने वाली घटना, JDU ने बताया छिटपुट मामला

    September 21, 2026
    झारखंड

    रांची में सजेगा बिजनेस का सबसे बड़ा मेला : मोरहाबादी में भूमि पूजन के साथ ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की तैयारियां शुरू

    September 21, 2026
    क्राइम

    Johar Live Exclusive : हजारीबाग डीआईजी की रिपोर्ट, बच्चा गुमशुदगी के मामले में पुलिस गंभीर नहीं, पांच जिलों के एसपी से ली रिपोर्ट

    September 21, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive : 14वीं JPSC और FRO परीक्षा में लालू यादव की भूमिका पर सीआईडी का बड़ा दावा, 8 लाख का चेक और दूसरे अभ्यर्थी की OMR कॉपी बरामद

    September 21, 2026

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026

    Johar Live Exclusive : FRO परीक्षा घोटाला : सीआईडी और एफएसएल की जांच में खुलासा, एफआरओ की परीक्षा में धांधली की हुई पुष्टि

    September 21, 2026

    बिहार : जमुई घटना पर मंत्री श्रेयसी सिंह बोलीं- समाज को शर्मसार करने वाली घटना, JDU ने बताया छिटपुट मामला

    September 21, 2026

    रांची में सजेगा बिजनेस का सबसे बड़ा मेला : मोरहाबादी में भूमि पूजन के साथ ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की तैयारियां शुरू

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.