Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»नियोजन नीति के खिलाफ झारखंड में बंद का रांची समेत विभिन्न जिलों में दिखा खासा असर
    जोहार ब्रेकिंग

    नियोजन नीति के खिलाफ झारखंड में बंद का रांची समेत विभिन्न जिलों में दिखा खासा असर

    Team JoharBy Team JoharApril 19, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड में नियोजन नीति के खिलाफ झारखंड बंद का रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में खासा असर रहा है। राजधानी रांची में सुबह छह बजे से ही बंद समर्थक लाठी-डंडे के साथ सड़क पर उतरे और जबरन दुकानें बंद कराने की कोशिश की। राजधानी के मोरहाबादी इलाके में जबरन दुकानें बंद कराने की सूचना मिलने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया।

    हालांकि बंद समर्थकों की चेतावनी के कारण गांव-देहात से आए सब्जी दुकानदार डरे-सहमे नजर आए। बंद समर्थक शहर के विभिन्न इलाकों में सड़क पर उतरकर लोगों से समर्थन की अपील कर रहे हैं।
    बंद समर्थकों ने रांची-पटना मुख्य मार्ग को भी जाम कर दिया। झारखंड स्टेट स्टूंडेंट यूनियन के बैनर तले छात्रों ने रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोठार ओवर ब्रिज और टायर मोड़ ओवरब्रिज के पास टायर जलाकर आवागमन बाधित कर दिया है। इसके कारण एनएच 33 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लंबी दूरी वाले कई बसें भी जाम में फंस गए हैं।
    नियोजन नीति के खिलाफ प्रदर्शनकारियों ने रांची-पतरातू मुख्य मार्ग को भी जाम कर दिया। छात्रों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद है। रांची में बंद समर्थक कई इलाकों में सुबह 5 बजे से ही सड़क पर उतर गए थे। बंद समर्थक लाठी-डंडे के साथ सड़क पर उतरे थे और स्थानों पर सड़क के बीचों-बीच टायर जलाकर रोड जाम करने की कोशिश की।
    झारखंड के विभिन्न छात्र और युवा संगठनों की ओर से 72 घंटे के लिए आंदोलनात्मक कार्यक्रम की घोषणा की गई थी। इसके तहत 17 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास घेराव के दौरान भी छात्रों ने अपनी ताकत दिखाई जबकि 18 अप्रैल को विभिन्न जिला और प्रखंड मुख्यालयों में मशाल जुलूस निकाला। इसके बाद 19 अप्रैल को संपूर्ण झारखंड बंद का आह्वान किया।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमध्य प्रदेश के शहडोल में भीषण रेल हादसा: दो मालगाड़ियों में टक्कर, लोको पायलट की जलकर मौत, पांच घायल, कई ट्रेनें प्रभावित
    Next Article रांची में बंद समर्थकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा, दर्जनों हिरासत में

    Related Posts

    क्राइम

    नक्सलवाद की कमर टूटी, अपराध पर कसा शिकंजा: झारखंड पुलिस ने गिनाईं 2026 की बड़ी उपलब्धियां

    August 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोरहाबादी से हेमंत की दो टूक: युवाओं की मेहनत से खिलवाड़ नहीं, परीक्षा माफिया पर कसेगा शिकंजा

    August 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाल किले से मोदी का संदेश: युवा, तकनीक और आत्मनिर्भरता से बनेगा विकसित भारत

    August 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला, सुमन सौरभ ने किया स्वीकार, हां मैंने सिर्फ 38 प्रश्नों को सही किया, 16 लाख रिश्वत देकर हुआ पास

    August 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    Latest Posts

    नक्सलवाद की कमर टूटी, अपराध पर कसा शिकंजा: झारखंड पुलिस ने गिनाईं 2026 की बड़ी उपलब्धियां

    August 15, 2026

    मोरहाबादी से हेमंत की दो टूक: युवाओं की मेहनत से खिलवाड़ नहीं, परीक्षा माफिया पर कसेगा शिकंजा

    August 15, 2026

    लाल किले से मोदी का संदेश: युवा, तकनीक और आत्मनिर्भरता से बनेगा विकसित भारत

    August 15, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला, सुमन सौरभ ने किया स्वीकार, हां मैंने सिर्फ 38 प्रश्नों को सही किया, 16 लाख रिश्वत देकर हुआ पास

    August 15, 2026

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.