Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ट्रक रोककर वसूली करने का ऑडियो व वीडीयो हुआ वायरल, पत्रकारों में रोष
    झारखंड

    ट्रक रोककर वसूली करने का ऑडियो व वीडीयो हुआ वायरल, पत्रकारों में रोष

    Team JoharBy Team JoharDecember 18, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग/चरही। चरही रेलवे साईडिंग के पास अवैध कोयला लदे तीन ट्रक को रोककर वसूली करने के मामले में एक नया मोड़ आया है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक ऑडियो और वीडीयो तेजी से वाइरल हुआ है। वायरल वीडीयो में बाबू करीम नाम का व्यक्ति यह स्वीकार करते दिख रहा है कि उसने पत्रकारों को मैनेज करने के लिए 45,000 रूपये लिये थे, जिसे उसे पत्रकारों के बीच बांटने थे।

    वहीं एक अन्य वायरल ऑडियो में एक मनोज नाम का शख्स चरही के आरटीआई कार्यकर्ता शमसेर आलम से उस दिन हुए पैसे के लेन देन संबंधित बाते कर रहा है। जिसमें शमसेर कुछ पत्रकारों को पैसे देने की बात को स्वीकार भी कर रहे हैं। अब ये पैसे उस दिन दिये गये या बाद में इसकी पुष्टि नहीं हो पायी। इस संबंध में जब आरटीआई कार्यकर्ता से संपर्क करने की कोशिश की गयी तो उनका कॉल फारवर्ड पाया गया और उनसे संपर्क नहीं हो सका।

    क्या है मामला
    3 नवंबर 2021 को ट्रक रोककर वसूली करने की खबर को प्रमुखता से छापा था। जिसमें चरही के पत्रकारों द्वारा थाना प्रभारी के सामने ट्रक रोककर वसूली करने की बात कही गयी थी। खबर छपने के बाद चरही के पत्रकारों में काफी रोष था और उनलोगों ने मांग की थी कि जो भी पत्रकार इन कुकृत्यों में लिप्त हैं उनके नाम का खुलासा किया जाय। पैसा किसने लिया किसको दिया इसका खुलासा हो लेकिन ऐसा नहीं हो सका था।

    साथ ही पत्रकारों ने ये भी मांग किया था कि थाना प्रभारी अगर वहां मौजूद थे तो वे ये बताए कि वहां कौन कौन पत्रकार उपस्थित थे। अब यह वीडीयो और ऑडियो वायरल होने के बाद पत्रकारों ने जिला प्रशासन से कहा है कि पुलिस बॉबी करीम से कड़ाई से पूछताछ करे ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। क्योंकि इसके अकाउंट में ही ऑनलाइन पैसा भेजा गया था। इसने किन पत्रकारों को पैसे बांटे इसका खुलासा किया जाय और दोषियों पर कार्रवाई की जाय।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशादी के एक हफ्ते बाद पत्नी कैटरीना कैफ को घर छोड़ काम पर लौटे विक्की कौशल
    Next Article छत्तीसगढ़ : दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो महिला नक्सली ढेर, दोनों पर 6 लाख रुपये का था इनाम

    Related Posts

    झारखंड

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    झारखंड

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026
    आदिवासी

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बापू के सिद्धांत के साथ समाज के अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति के साथ है सरकार : हेमंत सोरेन

    October 2, 2026
    Latest Posts

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026

    उत्तराखंड के बाद यूसीसी लागू करने वाला दूसरा राज्य बना गुजरात

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.