Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»जरूरतमंदों की सेवा करना ही है मंच का उद्देश्य : पूर्व सीएमडी
    झारखंड

    जरूरतमंदों की सेवा करना ही है मंच का उद्देश्य : पूर्व सीएमडी

    Team JoharBy Team JoharDecember 21, 2023Updated:December 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: ऑल इंडिया एससी, एसटी एवं ओबीसी इम्पलाइज के बैनर तले मुख्य रूप से समाज के वैसे वंचित लोग जिन्हें नियमानुसार आरक्षण का लाभ, प्रमोशन रोस्टर, बैक्लॉग, बहाली, विस्थापन एवं सामाजिक न्याय के तहत लोगों को उनका हक दिलाने को लेकर प्रयास किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सीसीएल के पूर्व सीएमडी गोपाल सिंह एवं बिजली बोर्ड के पूर्व चेयरमेन बीके पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर किया. बोकारो जिला के कथारा गेस्ट हाउस में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सर्वप्रथम बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, लोह पुरुष वल्लभभाई पटेल, भगवान बिरसा मुंडा एवं भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. इस कार्यक्रम को लेकर पूर्व सीएमडी गोपाल सिंह ने कहा कि यह एक मंच है जिसका नाम सेवा जागरूकता मंच है और यह एक ग़ैर- राजनीतिक संस्था है.

    ये है संस्था का उद्देश्य

    1. ज़रूरतमंदों की सेवा करना.
    2. लोगों को जागरूक करना ताकि सबको उत्तम शिक्षा , चिकित्सा एवं रोज़गार मिल सके.

     कोयलांचल की मुख्य समस्याएं 

    1. विस्थापितों की कॉम्पेंसेशन, नौकरी, आवास, शिक्षा, चिकित्सा व रोज़गार की समस्या
    2. सीसीएल इम्पलाइज के प्रोमोशन, बैकलॉग,  क्वार्टर्स, कालोनी, बिजली, पानी, ट्रांसफ़र, पोस्टिंग आदि की समस्या
    3. ठेकेदारी मज़दूरों की सैलरी व आवास की समस्या, उनके बच्चों को शिक्षा, चिकित्सा व रोज़गार कैसे मिलेगा??
    4. किसानों की ज़मीन बंजर हो गई, उसकी सिंचाई और उनके बच्चों को शिक्षा, चिकित्सा, आवास व रोज़गार की समस्या का समाधान
    5. छोटे छोटे व्यापारियों, ठेकेदारों , दुकानदारों व पत्रकार बंधुओं की समस्याएं. उनके बच्चों को शिक्षा, चिकित्सा व रोज़गार कैसे मिलेगा?
    6. सीसीएल क्वार्टर में रह रहे अन्य लोगों की समस्याएं सुनते हैं कुछ लोग उन्हें डराते, धमकाते हैं, रेंट भी वसूलते हैं
    7. छोटे-छोटे कोयला व्यापारियों व कोयला लोडिंग करने वाले मज़दूरों की रोज़ी रोटी की समस्या
    8. कोयलांचल वासियों एवं उनके बच्चों के लिए नशामुक्ति, संस्कार, सम्मान, शिक्षा, चिकित्सा व रोज़गार की समस्या का समाधान

    समस्याओं के समाधान के लिए कदम उठाने होंगे

    1. राज्य सरकार से हम सभी लोग मिलकर आग्रह करें कि एक माह के भीतर सभी विस्थापित भाइयों की ज़मीनों का बिना लाग-लपेट के सत्यापित कर दें.
    2. उसके बाद सीसीएल दो माह के अंदर उनको कंपेंसेशन, नौकरी एवं प्लॉट या इक्विवलेंट पैसा दे दे
    3. कायाकल्प पब्लिक स्कूल्स एवं सपोर्ट्स एकादमी को जल्द से जल्द शुरू किया जाए
    4. विस्थापितों के लिए अलग से हर क्षेत्र में एक समाधान केंद्र स्थापित किया जाए
    5. विस्थापितों को न्याय मिले, इसके लिए मैं सभी विस्थापितों के सम्माननीय नेताओं से आग्रह करता हूं कि एक बार सब मिलकर पुरी ताक़त लगा दें ताकि विस्थस्पितों के साथ न्याय हो सके

    सीसीएल कर्मियों को तो वेल फेयर एवं सर्विस संबंधी सुविधाएँ नियमतः समय से मिलनी चाहिए, नहीं मिलना दुर्भाग्य है. सबसे बड़ी समस्या है कि इनकी समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हो पाता है. उसका सबसे अच्छा तरीक़ा है समाधान केंद्र को सुचारू रूप से चलाया जाए और समयबद्ध तरीक़े से उनकी समस्याओं को हल किया जाए. महीने में कमसे कम एक बार सीसीएल टॉप प्रबंधन को विस्थापितों, श्रमिकों, ग्रामीणों, किसानों, पत्रकारों एवं अन्य लोगों से मिलना चाहिए.

    ये भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान : बीजेपी

    आज की खबर एसटी ऑल इंडिया एससी ओबीसी करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बोकारो मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज सीसीएल स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल में एनुअल स्पोर्ट्स का आगाज, बच्चों ने दिखाया टैलेंट
    Next Article वाहन की चपेट में आने से 10वीं के छात्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026
    Latest Posts

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.