Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»CCL अधिकारी से 64.25 लाख की साइबर ठगी करने वाला आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
    झारखंड

    CCL अधिकारी से 64.25 लाख की साइबर ठगी करने वाला आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharMarch 27, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : CID के अधीन संचालित साइबर अपराध थाने की पुलिस ने 64 लाख 85 हज़ार 692 रुपये की ठगी मामले में नई दिल्ली से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप कुमार उर्फ संदीप सैनी के रूप में की गई है। रांची साइबर अपराध थाने की पुलिस ने उसे नई दिल्ली स्थित कल्याणपुरी से गिरफ्तार किया है। उसका पूर्व आपराधिक इतिहास रहा है। वह पूर्व में मुरादाबाद से जुड़े साइबर अपराध के मामले में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार आरोपी के पास से ठगी से संबंधित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। साइबर ठगी के इसी मामले में रांची की साइबर अपराध थाने की पुलिस ने 8 नवंबर 2021 को एक अन्य आरोपी रवि सिंह कुशवाहा को गिरफ्तार किया था। वह उत्तर प्रदेश के लखनऊ का रहने वाला था। वर्तमान में यह रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद है।

    इस कांड के शिकायतकर्ता रांची के रातू रोड हेहल स्थित काजू बागान निवासी ओम प्रकाश वर्मा हैं। वह CCL के अधिकारी हैं। उन्होंने साइबर अपराध थाने में 3 मार्च 2021 को ठगी व साइबर अपराध की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पूरे मामले का अनुसंधान कर रहे साइबर अपराध थाने के इंस्पेक्टर ब्रह्मदेव प्रसाद व उनकी टीम ने दिल्ली जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ओम प्रकाश वर्मा के अनुसार HDFC की उनकी बीमा डेड हो गई थी। बीमा चालू कराने और उसकी राशि वापस दिलाने के नाम पर साइबर अपराधी ने अज्ञात नंबर से उन्हें कॉल किया।

    कॉल करने वाले ने उनसे कहा कि प्रोसेसिंग फ्री के रूप में उन्हें 14500 रुपये देने होंगे। इसके बाद से ही CCL के अधिकारी उसके झांसे में आते गए। कभी वित्त मंत्रालय तो कभी RBI में शुल्क जमा कराने के नाम पर 4 महीने के भीतर साइबर अपराधी ने उनसे 64 लाख 85 हज़ार की ठगी कर ली। इसकी जानकारी उन्हें तब मिली जब उन्होंने वित्त मंत्रालय और RBI से संपर्क साधा। वहां के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने कोई कॉल नहीं किया था।

    इसके बाद ही ओम प्रकाश वर्मा को यह पता चल गया कि वह ठगी के शिकार हो गए हैं। इसके बाद वे साइबर अपराध थाने पहुंचे और उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराई। अपराधियों ने उनसे 64 लाख, 85 हज़ार 692 रुपये, 40 विभिन्न खातों में अवैध हस्तांतरण कराते हुए ठगी कर ली थी। साइबर अपराध थाने की पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में अपराधियों का पता लगाया और उनकी गिरफ्तारी की है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधुर्वा : शालीमार बाजार में कार में आग लगने से अफरातफरी मची, बाल्टियों में पानी भरकर किसी तरह आग बुझाने की कोशिश
    Next Article स्कॉपियो ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत, लगा जाम

    Related Posts

    क्राइम

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026
    क्राइम

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी सांसद नहीं संजय सिंह उठायेंगे संसद में आदिवासी धर्म कोड की मांग

    October 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.