Los Angeles : अमेरिका के लॉस एंजिल्स में 98वां ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन हुआ। इस बार का समारोह डॉल्बी थिएटर में हुआ और इसमें हॉलीवुड के सितारे और दुनियाभर की बेस्ट फिल्मों को सम्मानित किया गया।
लियोनार्डो डिकैप्रियो की ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ का जलवा
इस साल का सबसे बड़ा धमाका था लियोनार्डो डिकैप्रियो की फिल्म वन बैटल आफ्टर अनदर का। फिल्म ने कुल 13 नॉमिनेशन में से 6 अवॉर्ड अपने नाम किए। इसमें बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एडॉप्टेड स्क्रीनप्ले, बेस्ट एडिटिंग, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर और बेस्ट कास्टिंग शामिल हैं।
One battle. One night. One Oscar. 🏆🎬
Congratulations to ONE BATTLE AFTER ANOTHER, this year’s Best Picture winner!
👉See full Winner List: https://t.co/j34dMFiJw4#Oscars #Oscars2026 #OneBattleAfterAnother #BestPicture #Oscars98 pic.twitter.com/r1yFYgPVZn
— Oscars 2026 (98th Academy Awards) (@2026Oscars) March 16, 2026
बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड
माइकल बी जॉर्डन को फिल्म सिनर्स के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। यह उनकी पहली ऑस्कर जीत है और वे इस पुरस्कार जीतने वाले छठे अश्वेत अभिनेता बने। उन्होंने सिनर्स में जुड़वा बच्चों का किरदार निभाया, जो इस रोल के लिए यह सम्मान पाने वाले पहले व्यक्ति हैं।
जेसी बकले को फिल्म हैमनेट के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर मिला। यह जीत उन्हें पहली आयरिश अभिनेत्री के तौर पर यह सम्मान दिलाई।
महिलाओं और नए रिकॉर्ड्स का धमाल
इस बार ऑटम डुरल्ड अर्कापा को सिनर्स के लिए बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का अवॉर्ड मिला। यह उपलब्धि उन्हें पहली महिला और पहली अश्वेत महिला के रूप में मिल रही है।
बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस की घोषणा
इस साल बेस्ट एक्टर का खिताब माइकल बी जॉर्डन ने फिल्म सिनर्स के लिए जीता। वहीं बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जेसी बकले को फिल्म हैमनेट के लिए मिला।
रेड कार्पेट पर सितारों की रौनक
ऑस्कर 2026 की रेड कार्पेट पर हॉलीवुड और ग्लोबल स्टार्स का जलवा रहा। टीवी होस्ट कॉनन ओ’ब्रायन ने समारोह की मेज़बानी की, जिन्होंने पिछले साल भी यह काम किया था। बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा ने इस बार डायोर का स्ट्रैपलेस व्हाइट गाउन पहनकर सबका ध्यान खींचा। प्रियंका इस साल भी प्रेजेंटर के रूप में शामिल रही और उनकी रेड कार्पेट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
3 historic moments from the 2026 Oscars nobody saw coming 🏆
🎥 First woman of color wins Best Cinematography
🎬 First ever Best Casting Oscar awarded
🤝 Rare 7th tie in Oscars history for Live Action ShortFull Winners List 👉 https://t.co/j34dMFiJw4#Oscars2026 #Oscars… pic.twitter.com/rjoJaWRWqY
— Oscars 2026 (98th Academy Awards) (@2026Oscars) March 16, 2026
अन्य प्रमुख अवॉर्ड विजेता
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर : शॉन पेन (वन बैटल आफ्टर अनदर)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस : एमी मैडिगन (वेपन्स)
बेस्ट इंटरनेशनल फीचर : सेंटिमेंटल वैल्यू
बेस्ट एनिमेटेड फीचर : के-पॉप डेमन हंटर्स
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर : मिस्टर नोबडी अगेंस्ट पुतिन
बेस्ट अडॉप्टेड स्क्रीनप्ले : पॉल थॉमस एंडरसन (वन बैटल आफ्टर अनदर)
बेस्ट ऑरिजिनल स्क्रीनप्ले : रयान कूगलर (सिनर्स)
बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग : गोल्डन-के-पॉप डेमन हंटर्स
बेस्ट ऑरिजिनल म्यूजिक : लुडविग गोरान्सन (सिनर्स)
Also Read : गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव की बहन मंजरी को अग्रिम जमानत, सुनवाई बुधवार को तय


