Palamu : पलामू जिले में हुए भीषण गैस सिलेंडर ब्लास्ट के बाद पुलिस प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। एसपी पलामू ने टीओपी-3 प्रभारी समेत वहां तैनात पूरी पुलिस टीम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही पथरा ओपी प्रभारी मंटू कुमार को टीओपी-3 का नया प्रभारी बनाया गया है। पुलिस महकमे में यह कार्रवाई सुनकर हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने साफ संदेश दिया कि जन सुरक्षा के मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रशासन ने भी लिया मामला गंभीरता से
जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। DC समीरा एस के निर्देश पर अपर समाहर्ता कुंदन कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थिति की समीक्षा की। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि अवैध गैस रिफिलिंग और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी।
गैस डीलर का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया
जांच के आधार पर संबंधित गैस डीलर का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने कहा है कि पूरी जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नए प्रभारी ने संभाली जिम्मेदारी
टीओपी-3 के नए प्रभारी मंटू कुमार ने अपने कर्तव्यों को संभालते ही क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों से कहा गया है कि किसी भी असामान्य गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दी जाए, ताकि सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
Also Read : गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव की बहन मंजरी को अग्रिम जमानत, सुनवाई बुधवार को तय

