Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»लोहरदगा शहर में जंगली हाथी का आतंक, लोगों में दहशत
    Uncategorized

    लोहरदगा शहर में जंगली हाथी का आतंक, लोगों में दहशत

    Team JoharBy Team JoharMay 17, 2025Updated:May 17, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जंगली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Lohardaga :  शहर में जंगली हाथी की दस्तक से दहशत का माहौल बन गया है. बीते कुछ दिनों से विभिन्न गांवों में तबाही मचाने के बाद शुक्रवार रात हाथी लोहरदगा शहर के किस्को मोड़, शांति नगर और रघुटोली क्षेत्र में पहुंच गया. हाथी के आते ही इलाके में हड़कंप मच गया और लोग मशाल जलाकर, शोर मचाकर उसे भगाने की कोशिश में जुट गए, जबकि वन विभाग लोगों से दूरी बनाए रखने की अपील कर रहा है.

    मिली जानकारी के अनुसार यह हाथी दो दिन पहले कुडू होते हुए कैरो थाना क्षेत्र के एक गांव में पहुंचा था, जहां उसने एक युवक की जान ले ली. इसके बाद यह भटकता हुआ भंडरा, सेन्हा और अब सदर थाना क्षेत्र के कई गांवों में तबाही मचाता हुआ पहुंचा है. हाथी ने कई जगहों पर किसानों की फसलें भी रौंद दी हैं. हाथी की गतिविधियों को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता लाल ओंकार नाथ शाहदेव ने इस मामले की सूचना वन प्रमंडल पदाधिकारी (DFO) अभिषेक कुमार को दी. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है और हाथी को सुरक्षित रूप से वापस जंगल में पहुंचाने का प्रयास जारी है.

    वन विभाग का कहना है कि हाथी को लातेहार जिला के चंदवा जंगल की ओर भेजने की कोशिश की जा रही है. वहीं विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे हाथी के पास न जाएं और जानबूझकर उसे उकसाने वाले कार्य जैसे पटाखे फोड़ना, तेज आवाज करना या मशाल जलाना बंद करें, ताकि जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. स्थिति पर वन विभाग की पैनी नजर बनी हुई है और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने की योजना पर काम किया जा रहा है. ग्रामीणों से भी सहयोग की अपील की गई है.

    Also Read : तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौ’त

    drive away elephant elephant attack elephant in town elephant panic elephant terror forest department Human-Wildlife Conflict jharkhand Kisko Mod Lohardaga Raghutoli Rural Area Rural Safety Shanti Nagar Torch Procession Wild Elephant किस्को मोड़ ग्रामीण क्षेत्र ग्रामीण सुरक्षा जंगली हाथी झारखंड मशाल जुलूस मानव-वन्यजीव संघर्ष रघुटोली लोहरदगा वन विभाग शांति नगर हाथी का आतंक हाथी की दहशत हाथी भगाओ हाथी शहर में हाथी हमला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौ’त
    Next Article झारखंड-बिहार के बीच चलने वाली ये ट्रेनें 12 दिन रहेगी बंद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पतरातू की घाटियों से राष्ट्रीय मंच तक गूंज, ‘द वीक हेरिटेज अवॉर्ड्स 2026’ में सिल्वर बनयान अवॉर्ड से नवाजा गया

    October 27, 2026
    क्राइम

    रांची पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, एसएसपी राकेश रंजन समेत अधिकारी पहुंचे घटनास्थल पर

    October 27, 2026
    झारखंड

    झारखंड : छतरपुर में सफाई मित्रों के लिए सख्त निर्देश, सुरक्षा किट के बिना नहीं करना होगा काम

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : दिव्यांग बच्चों को मिलेगा परिवार का सहारा, रांची में दत्तक ग्रहण की बाधाएं दूर करने पर मंथन

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    October 26, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JOHAR LIVE BREAKING जेपीएससी घोटाला में सीआइडी की चार्जशीट: जेपीएससी अध्यक्ष एल ख्यांगते को हवाला के जरिये हुआ था पैसे का भुगतान, 10 रुपये का नोट था कोडवर्ड

    October 26, 2026
    Latest Posts

    रांची में अड्डेबाजी, खुले में शराबखोरी और नशे पर सख्ती की तैयारी, SSP ने दिए कार्रवाई के निर्देश

    October 28, 2026

    झारखंड : बोकारो स्टील प्लांट में फिर नहीं चलेगी गेटबंदी, हाईकोर्ट ने कहा – दोबारा बवाल हुआ तो पहले ही एक्शन ले प्रशासन

    October 28, 2026

    बाबूलाल मरांडी का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- आम जनता के व्यापार और नफा-नुकसान से कोई सरोकार नहीं

    October 28, 2026

    झारखंड में चक्रवात अर्नब का असर, कई जिलों में बारिश; आंध्र प्रदेश में सड़कें क्षतिग्रस्त

    October 28, 2026

    हजारीबाग प्रशासन ने लगाया नो-एंट्री, चतरा में भारी वाहनों पर कार्रवाई का इंतजार

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.