Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»जामताड़ा में झपटमार गिरोह का आतंक, पैसा निकासी करने गई महिला से 40 हजार रुपए की छिनतई
    क्राइम

    जामताड़ा में झपटमार गिरोह का आतंक, पैसा निकासी करने गई महिला से 40 हजार रुपए की छिनतई

    Team JoharBy Team JoharFebruary 22, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: जिला मुख्यालय में झपटमार गिरोह की सक्रियता बढ़ गई है. गुरुवार को काले पलसर बाईक पर सवार गिरोह के दो सदस्यों ने एक महिला को अपना निशाना बनाया और 40 हजार रुपये की दिनदहाड़े छिनतई कर ली. घटना की सूचना मिलते ही तत्काल थाना प्रभारी राजेश मंडल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू किया. सीसीटीवी फुटेज में गाड़ी की पहचान हुई है और अपराधी भी फुटेज में दिख रहें है. लेकिन स्पष्ट नहीं हो पाया है. घटना को लेकर जामताड़ा थाना में पीड़ित परिवार ने आवेदन देकर शिकायत दर्ज करवाई है.

    सेल्फ हेल्प ग्रुप चलाती है महिला 

    पीड़िता छाया गोराई ने बताया कि वह ग्रुप से जुड़ी हुई है और ग्रुप का पैसा निकासी के लिए बैंक ऑफ़ बड़ोदा गई थी. जहां से 90 हजार रुपए की उसने निकासी की थी, जिसमें 50 हजार रुपये अपने समूह की एक अन्य महिला को दिया और 40 हजार रुपये अपने पास रखी थी. बैंक से पैसा निकासी के बाद वह लोग अपने स्टोर में कुछ खरीदारी के लिए गए और वहां से लौटने के क्रम में टावर चौक के समीप आइसीआइसीआइ बैंक के नजदीक झपटमार गिरोह ने चलती बाइक पर उनसे पैसे का थैला छीन लिया. जिससे गाड़ी अनबैलेंस होकर गिर गया और महिला को चोट भी आई है. पीड़ित महिला छाया और उसके पति निमाई गोराई ने बताया कि वह लोग थाना क्षेत्र के सुखजोडा के रहने वाले हैं और सेल्फ हेल्प ग्रुप चलाते हैं. थैला में रखे 40 हजार रुपये के अलावा समूह के कागजात, बैंक पासबुक के अलावा निमाई का पासबुक एवं अन्य दस्तावेज रखा हुआ था जिसे झपटमार गिरोह ने छीन लिया.

    सक्रिय है झपटमार गिरोह 

    मालूम हो कि बीते दिनों झपटमार गिरोह के एक सदस्य गौरव कुमार यादव की गिरफ्तारी करमाटांड़ थाना क्षेत्र में हुई थी. गिरफ्तारी के दौरान उसने स्वीकारा था कि उसके गिरोह के आठ सदस्य जामताड़ा जिला में सक्रिय हैं. बता दें कि झपट्टा मारकर छिनतई करने वाला कोड़ा गिरोह का सदस्य है जो बिहार के कटिहार जिला थाना क्षेत्र का रहने वाला है. पुलिस इस बिंदु पर भी अपने अनुसंधान में जुटी हुई है.

    क्या कहते हैं थाना प्रभारी:

    थाना प्रभारी राजेश मंडल ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू किया गया है. सीसीटीवी खंगालने पर गाड़ी की पहचान हुई है. अपराधी हेलमेट पहने हुए थे जिससे उनका चेहरा स्पष्ट दिखा नहीं है. पुलिस घटना से संबंधित अन्य बिंदुओं पर भी छानबीन कर रही है. जल्द ही मामले का उद्वेदन कर दिया जाएगा.

    ये भी पढ़ें: हथियार के बल पर लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा, भुरकुंडा पुलिस ने चार अपराधियों को किया गिरफ्तार

    आज की खबर करंट न्यूज कोड़ा गिरोह छिनतई जामताड़ा जामताड़ा थाना जोहार लाइव झपटमार गिरोह झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज टावर चौक डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज सेल्फ हेल्प ग्रुप स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपश्चिम बंगाल में सिख एसपी को खालिस्तानी कहे जाने पर प्रदर्शन, रामगढ़ में निकाला गया विरोध मार्च
    Next Article रविकांत प्रसाद की तृतीय पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, ओल्ड एज होम में कार्यक्रम का आयोजन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली के बाद झारखंड की बारी, 14वीं JPSC पर जयराम ने उठाये सवाल

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026
    क्राइम

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026
    झारखंड

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    क्राइम

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली के बाद झारखंड की बारी, 14वीं JPSC पर जयराम ने उठाये सवाल

    July 21, 2026

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.