Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 May, 2026 ♦ 11:09 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»मनोरंजन»राम चरण और अल्लू अर्जुन के बीच तनाव! वजह ये बॉलीवुड एक्ट्रेस
    मनोरंजन

    राम चरण और अल्लू अर्जुन के बीच तनाव! वजह ये बॉलीवुड एक्ट्रेस

    Team JoharBy Team JoharAugust 13, 2025Updated:August 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अल्लू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live Desk : तेलुगु सिनेमा के दो दिग्गज सितारे और रिश्ते में कजिन भाई राम चरण और अल्लू अर्जुन के बीच लंबे समय से तनाव की खबरें सुर्खियों में रही हैं। हालांकि, दोनों के परिवारों के बीच रिश्ते सामान्य हैं, लेकिन इन दो सितारों के बीच अनबन की अफवाहें तब तेज हुईं, जब राम चरण ने कथित तौर पर अल्लू अर्जुन को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया। सूत्रों की मानें तो इस अनबन की वजह बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा हैं, जिनके कारण दोनों भाइयों के बीच 18 साल तक बातचीत नहीं हुई।

    कौन हैं नेहा शर्मा?

    नेहा शर्मा बॉलीवुड फिल्म ‘क्रूक’ से चर्चा में आई थीं, जिसमें उन्होंने इमरान हाशमी के साथ काम किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और नेहा रातोंरात स्टार बन गईं। लेकिन कम लोग जानते हैं कि बॉलीवुड में कदम रखने से पहले नेहा ने तेलुगु सिनेमा में काम किया और खूब सुर्खियां बटोरीं।

    कब शुरू हुआ विवाद?

    रिपोर्ट्स के अनुसार विवाद की शुरुआत तब हुई जब अल्लू अर्जुन और राम चरण ने तेलुगु सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत की थी। उस वक्त अल्लू अर्जुन का नाम नेहा शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा था और खबरें थीं कि वह नेहा के साथ शादी करने तक का विचार कर रहे थे। लेकिन साल 2007 में आई फिल्म ‘चिरुथा’ में राम चरण और नेहा शर्मा ने एक साथ काम किया। यह दोनों सितारों की डेब्यू फिल्म थी।

    क्या थी अनबन की वजह?

    ‘चिरुथा’ की शूटिंग के दौरान राम चरण और नेहा शर्मा की बढ़ती नजदीकियों की खबरों ने अल्लू अर्जुन को नाराज कर दिया। नवभारत टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अल्लू अर्जुन को इस बात का गहरा सदमा लगा कि उनके कजिन भाई ने उनके साथ ऐसा किया। इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके परिणामस्वरूप राम चरण ने अल्लू अर्जुन को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया। हालांकि, इस पूरे मामले पर राम चरण और अल्लू अर्जुन ने कभी खुलकर कोई बयान नहीं दिया।

    Also Read : सामाजिक सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मुखिया के आवास पर ED की छापेमारी

    This Bollywood actress became the reason for tension between Ram Charan and Allu Arjun राम चरण और अल्लू अर्जुन के बीच तनाव की वजह बनीं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगवर्नर गंगवार से मिले आयुक्त अंजनी मिश्र, स्वतंत्रता दिवस समारोह का दिया निमंत्रण
    Next Article जमशेदपुर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का फुल ड्रेस रिहर्सल, DC और SSP ने किया निरीक्षण

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का जलवा, 50 करोड़ क्लब में की एंट्री

    May 6, 2026
    ट्रेंडिंग

    ‘3 इडियट्स’ का सीक्वल कन्फर्म, आमिर खान बोले- 10 साल आगे बढ़ेगी कहानी

    April 28, 2026
    मनोरंजन

    ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस डे 10 : 200 करोड़ पहुंची अक्षय कुमार की फिल्म की कमाई

    April 27, 2026
    Latest Posts

    नशे में धुत बेटे ने की पिता की हत्या, पुलिस ने दबोचा

    May 6, 2026

    रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का जलवा, 50 करोड़ क्लब में की एंट्री

    May 6, 2026

    धनबाद में तेज रफ्तार हाइवा का कहर, महिला की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

    May 6, 2026

    ट्रेनों में चोरी-छेड़छाड़ पर लगेगा लगाम, रांची रेल मंडल ने 140 कोचों में लगाए CCTV

    May 6, 2026

    गिरिडीह में सनसनी, शौच के लिए निकले युवक की चाकू मार’कर ह’त्या

    May 6, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.