Ranchi : झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश की वजह से राज्यभर में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पिछले 24 घंटे के दौरान Medininagar का अधिकतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस गिरकर 34°C पर पहुंच गया। वहीं राजधानी Ranchi में भी करीब 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और तापमान 29.4°C रहा।
10 मई तक येलो अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक 6 से 10 मई के बीच Ranchi समेत राज्य के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ वज्रपात (बिजली गिरने) की संभावना है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। स्थिति को देखते हुए 10 मई तक येलो अलर्ट जारी किया गया है।
यहां हुई सबसे ज्यादा बारिश
पिछले 24 घंटे में Tenughat में सबसे ज्यादा 82.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
इसके अलावा Kanke में 50.2 मिमी और West Singhbhum में करीब 8 मिमी बारिश हुई।
जिलों का तापमान
राज्य के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान इस तरह रहा : रांची 29.4°C, जमशेदपुर 34.2°C, मेदिनीनगर 34°C, बोकारो 32.5°C, चाईबासा 32.4°C, कोडरमा 31.4°C, गुमला 30.9°C, हजारीबाग 30.7°C, लातेहार 28.2°C, लोहरदगा 28.4°C और खूंटी 30.7°C। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन फिलहाल बारिश और बादलों का असर बना रहेगा।
Also Read : Coal India Vacancy: 276 पोस्ट के लिए मौका, जानें आवेदन की पूरी डिटेल


