Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 2:12 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»21 को न्याय उलगुलान महारैली में आयेंगे तेजस्वी यादव, राज्यभर से जुटेंगे राजद कार्यकर्ता: कैलाश यादव
    झारखंड

    21 को न्याय उलगुलान महारैली में आयेंगे तेजस्वी यादव, राज्यभर से जुटेंगे राजद कार्यकर्ता: कैलाश यादव

    Team JoharBy Team JoharApril 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने सोमवार 15 अप्रैल को बताया कि इंडिया गठबंधन के तत्वाधान में आयोजित 21 अप्रैल को न्याय उलगुलान महारैली में राजद कार्यकता बढ़ चढ़कर भारी संख्या में हिस्सा लेंगे. डाल्टनगंज में पार्टी बैठक के दौरान राजद प्रदेश अध्यक्ष संजय प्र सिंह यादव ने बताया कि राजद की ओर से बिहार सरकार में प्रतिपक्ष के नेता सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मुख्य रूप से शामिल होंगे. वहीं झारखण्ड प्रदेश राजद के सभी वरिष्ठ नेता-कार्यकर्ता शामिल होंगे.

    जुमलेबाज प्रधानमंत्री है नरेंद्र मोदी

    कैलाश यादव ने कहा कि स्वतंत्र भारत के सबसे ज्यादा जुमलेबाज और झूठे वादे करने तथा बातों से पलटनेवाले वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं. मोदी सरकार के अहंकारी नीतियों व सरकारी मशीनरियों का दुरुपयोग कर दिल्ली और झारखण्ड के दो लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों को बगैर सबूत के ED, CBI, IT का भय पैदा कर जबरन जेल भेज दिया. तमाम विपक्षी राजनीतिक दलों को अनैतिक रूप से टारगेट कर परेशान किया जा रहा है. देश में असहिष्णुता का माहौल बना हुआ है. संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर असंवैधानिक कार्य कर लोकतंत्र और संविधान को कुचला जा रहा है. देश की राष्ट्रीय संपदा को कुछ चिन्हित निजी कंपनियों को औने-पौने दामों में दिया जा रहा है. उद्योग, कल कारखाने सभी निजी हाथों में सौंपे जा रहे हैं. लघु उद्योग बंद पड़े हुए हैं. ऐसे ही गंभीर विषयों को लेकर लोग अक्रोशित है. इसलिए इंडिया गठबंधन की रैली में 5 लाख से अधिक लोग शिरकत करेंगे.

    पूंजीपतियों का ख्याल रख रहे मोदी

    75 वर्षो के अमृतकाल में देश में पहली बार बेरोजगारी और बेतहाशा महंगाई बढ़ी है. जवान,नौजवान,किसान, मजदूर, युवा और महिला सभी लोग परेशान हैं. देश में 2014 के बाद मोदी शासन में 205 लाख करोड़ रु कर्ज में हो गया है. देशवासी गरीब होते चले जा रहे हैं. मोदी सरकार सिर्फ पूंजीपतियों का ख्याल रखती है और उनके ही कर्ज माफ करती है. विगत कुछ वर्षों में देश के अमीर उद्योगपतियों के 16 लाख करोड़ रु कर्जमाफी की गई. लेकिन कालाधन के नाम पर एक भी चवन्नी वापस नहीं आ सका.

    Johar Live आज की खबर इंडिया गठबंधन उलगुलान महारैली करंट न्यूज कैलाश यादव जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची राजद लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिल्ली शराब घोटाले में कविता को कोर्ट से बड़ा झटका, 23 अप्रैल तक बढ़ी न्यायिक हिरासत
    Next Article अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, 23 अप्रैल तक कोर्ट ने बढ़ाई न्यायिक हिरासत

    Related Posts

    झारखंड

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025
    झारखंड

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025
    झारखंड

    समय पर एंबुलेंस सेवा नहीं मिलने से चली गई युवक की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल में किया बवाल

    June 15, 2025
    Latest Posts

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025

    जब तक समाज लोकतंत्र में पूरी भागीदारी नहीं करेगा, उनके अधिकार अधूरे रहेंगे : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

    June 15, 2025

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.