Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»चुनाव से पहले तेजस्वी यादव ने किया बड़ा ऐलान… जानें क्या
    ट्रेंडिंग

    चुनाव से पहले तेजस्वी यादव ने किया बड़ा ऐलान… जानें क्या

    Team JoharBy Team JoharOctober 9, 2025Updated:October 9, 2025No Comments2 Mins Read59
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तेजस्वी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजद नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बनने पर बिहार के हर उस परिवार को सरकारी नौकरी दी जाएगी, जहां अभी तक किसी को सरकारी नौकरी नहीं मिली है। इसके लिए एक नया अधिनियम बनाया जाएगा।

    20 दिन में अधिनियम, 20 महीने में हर घर को नौकरी

    तेजस्वी ने कहा, “सरकार बनने के 20 दिन के अंदर हम नया अधिनियम बनाएंगे और 20 महीने के भीतर बिहार का कोई ऐसा घर नहीं बचेगा, जहां सरकारी नौकरी न हो।” उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार बिहार में ‘नौकरी का नवजागरण’ लाएगी। तेजस्वी ने कहा, “जो मैं बोलता हूं, वो करता हूं। बिहार को अब आगे ले जाना है। नौकरी मिलने से हर परिवार की कमी पूरी होगी।”

    #WATCH पटना: राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “बिहार में अब नौकरी का नवजागरण होगा। बिहार के जिस भी परिवार के पास सरकारी नौकरी नहीं है ऐसे हर परिवार को एक नया अधिनियम बनाकर अनिवार्य रूप से उस परिवार में नौकरी दी जाएगी। सरकार बनते ही 20 दिन में अधिनियम बनाएंगे और 20 महीने के अंदर ऐसा… pic.twitter.com/O0cfYPj8Ys

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) October 9, 2025

    NDA पर साधा निशाना

    तेजस्वी ने नीतीश कुमार की अगुवाई वाली NDA सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, “2020 में हमने वादा किया था कि 10 लाख लोगों को नौकरी देंगे। उस वक्त नीतीश जी ने कहा था कि यह संभव है क्या? पैसा कहां से आएगा? अपने बाप के पास से लाएगा क्या? लेकिन उनकी सरकार के 2 साल बाद भी किसी को नौकरी या रोजगार नहीं मिला। 20 साल से उनकी ‘खटारा सरकार’ ने बेरोजगारी पर कोई बात तक नहीं की।”

    विकास का खाका : उद्योग, IT पार्क और शिक्षा

    तेजस्वी ने बिहार के विकास का खाका पेश करते हुए कहा कि उनकी सरकार हर घर को नौकरी देगी। इसके साथ ही बिहार में उद्योग, IT पार्क, एजुकेशनल सिटी, और कृषि व डेरी आधारित उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा, “NDA ने 20 साल में बिहार को असुरक्षा और बेरोजगारी दी। अब हम हर घर में सरकारी नौकरी का जश्न मनाएंगे और बिहार को विकास के नए रास्ते पर ले जाएंगे।”

    Also Read : दिवाली-छठ में धनबाद आना मुश्किल, ट्रेनों की सीटें फुल, फ्लाइट किराया भी हुआ महंगा

    Tejashwi Yadav made a big announcement before the elections... find out what Tejashwi's government will provide government jobs to every family चुनाव से पहले तेजस्वी यादव ने किया बड़ा ऐलान... जानें क्या हर परिवार को सरकारी नौकरी देगी तेजस्वी की सरकार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसारंडा फॉरेस्ट बनेगा सैंक्चुअरी, सरयू राय ने कहा – पांच साल की मेहनत रंग लाई
    Next Article बिहार चुनाव : NDA में सीट बंटवारे पर तनाव, चिराग पासवान को मिली फैसले की पूरी छूट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रांची जिला दुर्गा पूजा समिति का गठन, राजेंद्र सिंह अध्यक्ष और मुनचुन राय मुख्य संरक्षक बने

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    FJCCI चुनाव: मुकेश अग्रवाल को मिले सबसे ज्यादा वोट, लेकिन अध्यक्ष पद की रेस में तुलसी पटेल का पलड़ा भारी

    September 13, 2026
    क्राइम

    विधायक जनार्धन पासवान के बेटे अपहरण मामले में 5 गिरफ्तार, रांची पुलिस ने कोलकाता से दबोचा

    September 13, 2026
    क्राइम

    झारखंड : तीन महीने पहले ग्रामीणों ने चेताया था, फिर भी नहीं रुका अवैध खनन! कतरास में चाल धंसी, दो महिलाओं की मौत

    September 13, 2026
    क्राइम

    कर्नाटक : 90 से अधिक अस्पतालों तक पहुंची नकली दवाओं की सप्लाई, फार्मेसी संचालक गिरफ्तार

    September 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मेडल विजेता सुनीता की लाचारी पर भड़के बाबूलाल, बोले – विज्ञापनों पर करोड़ों लुटा रही सरकार, खिलाड़ी को धकेला झाड़ू उठाने पर

    September 13, 2026
    Latest Posts

    UNDRIP की 19वीं वर्षगांठ आज, आदिवासी अधिकारों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है यह घोषणा

    September 13, 2026

    झारखंड : रांची जिला दुर्गा पूजा समिति का गठन, राजेंद्र सिंह अध्यक्ष और मुनचुन राय मुख्य संरक्षक बने

    September 13, 2026

    FJCCI चुनाव: मुकेश अग्रवाल को मिले सबसे ज्यादा वोट, लेकिन अध्यक्ष पद की रेस में तुलसी पटेल का पलड़ा भारी

    September 13, 2026

    विधायक जनार्धन पासवान के बेटे अपहरण मामले में 5 गिरफ्तार, रांची पुलिस ने कोलकाता से दबोचा

    September 13, 2026

    झारखंड : तीन महीने पहले ग्रामीणों ने चेताया था, फिर भी नहीं रुका अवैध खनन! कतरास में चाल धंसी, दो महिलाओं की मौत

    September 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.