Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»स्कूल में किशोरी की हत्या का खुलासा, आरोपी नाबालिग प्रेमी 12 घंटे के भीतर पुलिस के शिकंजे में
    क्राइम

    स्कूल में किशोरी की हत्या का खुलासा, आरोपी नाबालिग प्रेमी 12 घंटे के भीतर पुलिस के शिकंजे में

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 11, 2026Updated:May 11, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जमशेदपुर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में नाबालिग किशोरी की लाश मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज हत्या में किसी बाहरी व्यक्ति का हाथ नहीं, बल्कि किशोरी के नाबालिग प्रेमी ने ही उसे मौत के घाट उतारा। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया था। रविवार सुबह जब स्कूल परिसर में किशोरी का शव मिला, तो लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।

    शादी को लेकर हुआ विवाद, गुस्से में कर दी हत्या

    पुलिस जांच में सामने आया कि किशोरी शुक्रवार से लापता थी और अपने प्रेमी के साथ घूम रही थी। शनिवार रात दोनों सोपोडेरा स्थित स्कूल परिसर पहुंचे थे। सुनसान जगह पर बातचीत के दौरान शादी को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। किशोरी लगातार शादी का दबाव बना रही थी, जबकि आरोपी अपनी कम उम्र का हवाला देकर इससे बच रहा था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और गुस्से में आकर आरोपी ने किशोरी की हत्या कर दी। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया।

    12 घंटे में पुलिस ने सुलझाया मामला

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। खोजी कुत्ते, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच को आगे बढ़ाया गया। पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर आरोपी की पहचान कर उसे गोविंदपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में 16 वर्षीय आरोपी युवक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे रिमांड होम भेज दिया गया।

    गरीबी और हालात ने बदली जिंदगी की दिशा

    जांच में यह भी सामने आया कि मृतका बिरसानगर जोन नंबर-2 की रहने वाली थी और कोरोना काल से अपने परिवार से अलग रह रही थी। वह आसपास के घरों में काम कर अपना गुजारा कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात गोविंदपुर क्षेत्र के कुमफूटा निवासी नाबालिग युवक से हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। पुलिस ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि किशोरी के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की अन्य पहलुओं से भी जांच कर रही है।

    Also Read : दनुआ घाटी फिर बनी हादसों का हॉटस्पॉट, 6 गाड़ियों की जोरदार टक्कर

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदनुआ घाटी फिर बनी हादसों का हॉटस्पॉट, 6 गाड़ियों की जोरदार टक्कर
    Next Article बारात से लौट रही गाड़ी पलटी, 12 साल के बच्चे समेत दो की मौ’त

    Related Posts

    क्राइम

    Johar Live Exclusive धनबाद समेत 6 जिलों के अपराधियों की तलाश में जुटेंगे 24 जिलों के एसपी, सीआईडी ने दिया टास्क

    October 23, 2026
    झारखंड

    झारखंड : छठ घाटों की सफाई और बिजली व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त से मिले पूजा समितियों के प्रतिनिधि

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले भाजपा बताए, हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे का क्या हुआ : विनोद पांडेय

    October 22, 2026
    क्राइम

    फादर बेनेदिक बारला प्रकरण : खूंटी पुलिस खुलासा के करीब, पुराना विवाद बना घटना का कारण

    October 22, 2026
    झारखंड

    झारखंड : कांके रोड के मां तारा मिष्ठान भंडार में मिठाई में मिले कॉकरोच, डिब्बों पर लेबलिंग नहीं; नोटिस जारी

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिजिम चेंज करने के लिए ऑनलाइन गैंबलिंग और बिटकॉन लॉबी से मिले हुए हैं राहुल गांधीः निशिकांत दुबे

    October 22, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive धनबाद समेत 6 जिलों के अपराधियों की तलाश में जुटेंगे 24 जिलों के एसपी, सीआईडी ने दिया टास्क

    October 23, 2026

    देश-विदेश : तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल

    October 23, 2026

    झारखंड : छठ घाटों की सफाई और बिजली व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त से मिले पूजा समितियों के प्रतिनिधि

    October 22, 2026

    सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले भाजपा बताए, हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे का क्या हुआ : विनोद पांडेय

    October 22, 2026

    दिल्ली हाईकोर्ट में नेहा बोरा बोलीं, लोकतंत्र में रिजिम चेंज की मांग गलत नहीं

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.