CEC के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले 17 छात्र और पत्रकार बरी, कोर्ट ने कहा– ‘युवा हैं, पूरा करियर आगे है’
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए 17 छात्रों और फ्रीलांस पत्रकारों को पटियाला हाउस कोर्ट ने सोमवार रात जमानत दे दी. दिल्ली पुलिस ने आरोपियों को दो सप्ताह की न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की थी. ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास अनिमेष कुमार ने रात करीब 9 बजे से 9:25 बजे के बीच चार अलग-अलग आदेशों में सभी 17 आरोपियों को जमानत दी. प्रत्येक आरोपी को 15,000 रुपये के बेल बॉन्ड और इतनी ही राशि के एक जमानती पर रिहा करने का आदेश दिया गया. युवा हैं, पूरा करियर आगे है कोर्ट … Read More