झारखंड : छोटनी, नीतिशा और बागुल को मिलेगा ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार 2026’
रांची: पांचवें ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार 2026’ के लिए तीन युवा आदिवासी कवियों की अप्रकाशित पांडुलिपियों का चयन किया गया है. इनमें महाराष्ट्र के कोकणा आदिवासी कवि भावेश गोंदू बागुल, रांची की उरांव कवयित्री नीतिशा खलखो और नेतरहाट की नवोदित असुर कवयित्री छोटनी कुमारी शामिल हैं. तीनों रचनाकारों को 22 नवंबर को रांची में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा. असुर-हिंदी द्विभाषी काव्य संग्रह भी पुरस्कार के लिए चुना गया पुरस्कार के लिए महाराष्ट्र के कोकणा आदिवासी कवि भावेश गोंदू बागुल के काव्य-संग्रह ‘भूक का चाँद’, रांची की उरांव कवयित्री नीतिशा खलखो की ‘खदबदा रहे हैं जंगल’ और नेतरहाट की असुर … Read More