बिहार में 1.5 लाख करोड़ निवेश? झारखंड से कच्चा माल लाकर एल्युमिनियम-कॉपर फैक्ट्री लगाना चाहते हैं अनिल अग्रवाल
रांची: वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने बिहार में बड़े औद्योगिक निवेश की इच्छा जताई है. इंडिया टीवी के कार्यक्रम ‘आप की अदालत’ में रजत शर्मा के सवालों का जवाब देते हुए अग्रवाल ने कहा कि बिहार में एल्युमिनियम या कॉपर की बड़ी फैक्ट्री लगाने की उनकी इच्छा है. उन्होंने कहा कि इसके लिए झारखंड से कच्चा माल बिहार लाने को लेकर दोनों राज्यों के बीच समझौते की कोशिश की जा रही है. उनका कहना था कि अगर यह व्यवस्था बनती है तो समय आने पर वह बिहार में 1 से 1.5 लाख करोड़ रुपये तक निवेश करना चाहेंगे. … Read More