Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Sep, 2025 ♦ 1:17 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»युवक की संदिग्ध मौ’त, भाई ने लगाया ह’त्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
    जमशेदपुर

    युवक की संदिग्ध मौ’त, भाई ने लगाया ह’त्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

    Kajal KumariBy Kajal KumariJuly 28, 2025Updated:July 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    युवक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर के दुर्गा मंदिर के पास सोमवार सुबह एक युवक की संदिग्ध हालत में बॉडी मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना मानगो क्षेत्र में उलीडीह थाना अंतर्गत शंकोशाई दुर्गा मंदिर के पास से सामने आई है। मृतक की शिनाख्त विशाल महतो के तौर पर की गई है, जो गौड़बस्ती, किरण नगर में रहता था। स्थानीय लोगों ने बॉडी मिलने की सूचना मृतक के परिजनों और उलीडीह थाना पुलिस को दी।

    वारदात की सूचना मिलते ही उलीडीह थाना पुलिस और मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को एमजीएम अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विशाल महतो के भाई अमन महतो ने मीडिया को बताया कि विशाल रविवार देर शाम सूर्य मंदिर को सजाने के लिए घर से निकला था। सोमवार सुबह करीब 5 बजे किसी व्यक्ति ने फोन कर बताया कि विशाल को करंट लग गया है। जब परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, तो विशाल की शर्ट गायब थी और वह दुर्गा मंदिर के पास एक घर के ऊपरी तल्ले के कमरे में मृत पड़ा था।

    अमन महतो ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके भाई की हत्या की गई है। उन्होंने कहा, “जिस घर में विशाल की बॉडी मिली, वहां कोई नहीं था। विशाल वहां क्यों गया? हमें शक है कि उसी स्थान पर उसकी हत्या कर सभी आरोपी फरार हो गए।” उन्होंने पुलिस से उचित जांच और न्याय की मांग की है। वहीं, उलीडीह थाना पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में युवक की मौत करंट लगने से प्रतीत होती है। पुलिस ने मीडिया को बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।

    Also Read : JMM नेता पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

    allegation of murder Jamshedpur News police engaged in investigation Suspicious death of a young man पुलिस जांच में जुटी युवक की संदिग्ध मौत हत्या का आरोप
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJMM नेता पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर
    Next Article झारखंड के इस जिले में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की उम्मीदें जगीं, 49.50 एकड़ भूमि को किया गया चिह्नित

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची नगर निगम का बड़ा ऐलान : गीला-सूखा कचरा अलग न करने पर 5000 का जुर्माना

    September 11, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में दिसंबर में होगा शतरंज का महाकुंभ, देशभर के युवा खिलाड़ी होंगे आमने-सामने…

    September 11, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    नगरपालिका चुनाव 2025 : उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा कर दिये सख्त निर्देश

    September 11, 2025
    Latest Posts

    रांची नगर निगम का बड़ा ऐलान : गीला-सूखा कचरा अलग न करने पर 5000 का जुर्माना

    September 11, 2025

    जमशेदपुर में दिसंबर में होगा शतरंज का महाकुंभ, देशभर के युवा खिलाड़ी होंगे आमने-सामने…

    September 11, 2025

    AIMIM का आरोप: RJD मुस्लिम वोट चाहती है, लेकिन प्रतिनिधित्व से करती है इनकार…

    September 11, 2025

    नगरपालिका चुनाव 2025 : उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा कर दिये सख्त निर्देश

    September 11, 2025

    रांची में स्ट्रीट डॉग्स की नसबंदी और टीकाकरण, 42 कुत्तों का हुआ ऑपरेशन

    September 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.