Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»निलंबित IAS विनय चौबे को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज
    जोहार ब्रेकिंग

    निलंबित IAS विनय चौबे को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 10, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    IAS
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने निलंबित IAS अधिकारी विनय कुमार चौबे की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी है। जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि आरोपी के प्रभावशाली पद को देखते हुए उन्हें जमानत देना उचित नहीं है। विनय चौबे के खिलाफ ACB ने हजारीबाग में पदस्थापना के दौरान सरकारी और प्रतिबंधित जमीनों के अवैध हस्तांतरण के आरोप में मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर बिचौलियों के माध्यम से जमीन से जुड़े सौदों में दखल दिया और कुछ लोगों को अनुचित लाभ पहुंचाया।

    सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि एक IAS अधिकारी जिले में सरकार का प्रतिनिधि और सरकारी रिकॉर्ड का संरक्षक होता है। रिकॉर्ड पर उपलब्ध साक्ष्य यह संकेत देते हैं कि याचिकाकर्ता इन लेन-देन में सक्रिय रूप से शामिल थे और पद की शक्ति का गलत इस्तेमाल किया गया। अदालत ने माना कि विनय चौबे जैसे प्रभावशाली अधिकारी को जमानत मिलने पर गवाहों को प्रभावित करने और दस्तावेजी साक्ष्यों से छेड़छाड़ की आशंका बनी रहती है।

    ACB की ओर से बताया गया कि आरोपी जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं और कई बिंदुओं पर जांच अभी पूरी नहीं हुई है। अदालत के समक्ष उन गवाहों के बयान भी रखे गए, जिनमें बिचौलियों के जरिए तत्कालीन DC से आश्वासन मिलने की बात कही गई। वहीं बचाव पक्ष ने दलील दी कि विनय चौबे को झूठे मामले में फंसाया गया है और प्राथमिकी में उनका नाम शुरुआत में शामिल नहीं था। हालांकि अदालत ने इन तर्कों को स्वीकार नहीं किया और जमानत याचिका खारिज कर दी।

    Also Read : नशे में सरकारी हथियार भुलाने पर जवान निलंबित, एसपी रीष्मा रमेशन ने की कार्रवाई

    bail plea rejected Suspended IAS officer Vinay Chaubey suffers setback from High Court जमानत याचिका खारिज निलंबित IAS विनय चौबे को हाईकोर्ट से झटका
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमतदाता सूची मैपिंग 70 प्रतिशत पूरी, कोई भी पात्र मतदाता नहीं छूटेगा : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी
    Next Article BREAKING : राउरकेला में 9 सीटर विमान क्रैश, नौ लोग थे सवार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: अब MLC हैं दीपक प्रकाश, फिर भी क्यों फंसी है मंत्री की कुर्सी? सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

    September 15, 2026
    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल नियुक्तियां रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक जारी, सरकार से 48 घंटे में जवाब

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दूरदर्शन : जब एक छोटी सी स्क्रीन के सामने पूरा भारत ठहर जाता था

    September 15, 2026
    JPSC / JSSC

    होटल का कारोबार बंद हुआ तो उमेश शामिल हुआ जेपीएससी घोटाले में, सुमन सौरभ नहीं हुआ पास तो पैसों की बदौलत बनना चाहा अफसर

    September 15, 2026
    JPSC / JSSC

    ​जेपीएससी-सीजीएल धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार समेत 2 गिरफ्तार

    September 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या अब पिंडदान भी होगा ऑनलाइन? बिहार सरकार के इस पहल की पूरी जानकारी

    September 14, 2026
    Latest Posts

    बिहार: अब MLC हैं दीपक प्रकाश, फिर भी क्यों फंसी है मंत्री की कुर्सी? सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

    September 15, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल नियुक्तियां रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक जारी, सरकार से 48 घंटे में जवाब

    September 15, 2026

    दूरदर्शन : जब एक छोटी सी स्क्रीन के सामने पूरा भारत ठहर जाता था

    September 15, 2026

    होटल का कारोबार बंद हुआ तो उमेश शामिल हुआ जेपीएससी घोटाले में, सुमन सौरभ नहीं हुआ पास तो पैसों की बदौलत बनना चाहा अफसर

    September 15, 2026

    ​जेपीएससी-सीजीएल धांधली: सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, शिवांगन कोचिंग के संचालक संजीत कुमार समेत 2 गिरफ्तार

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.