Palamu : शराब के नशे में सरकारी हथियार गुम करने के मामले में एसपी रीष्मा रमेशन ने कड़ा कदम उठाया है। टाइगर मोबाइल में तैनात जवान बैजनाथ प्रसाद यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। एसपी रीष्मा रमेशन ने साफ कहा कि यह मामला किसी प्रशासनिक चूक का नहीं, बल्कि संबंधित जवान की व्यक्तिगत लापरवाही का है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम जनता की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
एसपी ने यह भी जानकारी दी कि गुम हुआ सरकारी पिस्टल किसी आपराधिक घटना में इस्तेमाल नहीं हुआ है। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए हथियार को सुरक्षित रूप से बरामद कर लिया। बता दें कि गुरुवार रात करीब 12.40 बजे जवान नशे की हालत में था। इसी दौरान उसका सरकारी पिस्टल गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही टीओपी-2 थानेदर राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सर्च अभियान चलाया गया। कुछ ही देर में स्टेशन रोड स्थित नगर निगम की एक दुकान के पास से पिस्टल बरामद कर ली गई।
Also Read : डीसी कंचन सिंह के प्रयास से सिमडेगा पर्यटन को मिली नई पहचान, कोलकाता से पहुंचे पर्यटक

