Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»डीसी कंचन सिंह के प्रयास से सिमडेगा पर्यटन को मिली नई पहचान, कोलकाता से पहुंचे पर्यटक
    झारखंड

    डीसी कंचन सिंह के प्रयास से सिमडेगा पर्यटन को मिली नई पहचान, कोलकाता से पहुंचे पर्यटक

    Team JoharBy Team JoharJanuary 10, 2026Updated:January 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पर्यटन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Simdega : सिमडेगा जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे उपाय अब रंग लाने लगे हैं। डीसी कंचन सिंह के प्रयासों से पहली बार कोलकाता जैसे बड़े शहर से पर्यटक सिमडेगा के प्राकृतिक सौंदर्य को देखने पहुंचे हैं। इससे सिमडेगा टूरिज्म को नई उड़ान मिली है। प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर सिमडेगा जिले के बसतपुर, दानगद्दी, रामरेखा सहित अन्य पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए जिला प्रशासन लगातार काम कर रहा है। राजकीय रामरेखा महोत्सव के सफल आयोजन के बाद सिमडेगा के पर्यटन स्थलों की चर्चा सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से तेजी से फैलने लगी, जिसका सकारात्मक असर अब देखने को मिल रहा है।

    इन्हीं चर्चाओं से प्रभावित होकर लातेहार टूरिज्म द्वारा सिमडेगा के लिए विशेष टूर पैकेज शुरू किया गया। इसी पैकेज के तहत कोलकाता निवासी आनंद राज घोष अपने परिवार के साथ सिमडेगा पहुंचे। उन्होंने दानगद्दी, बसतपुर और रामरेखा सहित कई पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया। प्रशासन की ओर से पर्यटकों के ठहरने और घूमने की बेहतर व्यवस्था की गई थी। शुक्रवार को पर्यटकों ने बसतपुर और दानगद्दी का भ्रमण किया, जबकि शनिवार को सुबह रामरेखा का दर्शन करने के बाद वे नेतरहाट के लिए रवाना होंगे। भ्रमण के बाद पर्यटकों ने डीसी सिमडेगा कंचन सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान डीसी ने फूल और मोमेंटो देकर पर्यटकों का स्वागत किया।

    पर्यटन

    पर्यटक आनंद राज घोष और उनके परिजनों ने सिमडेगा के प्राकृतिक सौंदर्य की सराहना करते हुए कहा कि यहां की खूबसूरती अद्वितीय है। उन्होंने बताया कि वे कोलकाता लौटकर अपने मित्रों और परिचितों को सिमडेगा के पर्यटन स्थलों के बारे में बताएंगे और यहां आने के लिए प्रेरित करेंगे। डीसी सिमडेगा कंचन सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम करता रहेगा। आने वाले समय में पर्यटन स्थलों को और बेहतर बनाया जाएगा, ताकि सिमडेगा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके। पर्यटकों का यह आगमन सिमडेगा टूरिज्म के उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत मानी जा रही है।

    Also Read : भारत रत्न की मांग : सीएम नीतीश कुमार को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज

    Thanks to the efforts of the DC of Simdega tourism has received a new identity with tourists arriving from Kolkata. कोलकाता से पहुंचे पर्यटक डीसी सिमडेगा के प्रयास से पर्यटन को मिली नई पहचान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत रत्न की मांग : सीएम नीतीश कुमार को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज
    Next Article नशे में सरकारी हथियार भुलाने पर जवान निलंबित, एसपी रीष्मा रमेशन ने की कार्रवाई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.