Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अश्विनी हत्याकांड के आरोपी सूरज यादव ने पुलिस को दे डाली खुली चुनौती, फेसबुक पर लिखा धमकी भरा मैसेज- नेक्स्ट कौन है, तैयार रहें
    जोहार ब्रेकिंग

    अश्विनी हत्याकांड के आरोपी सूरज यादव ने पुलिस को दे डाली खुली चुनौती, फेसबुक पर लिखा धमकी भरा मैसेज- नेक्स्ट कौन है, तैयार रहें

    Team JoharBy Team JoharJuly 13, 2023Updated:July 13, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आरोपी सूरज यादव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर : जमीन कारोबारी अश्विनी कुमार की गोली मारकर हत्या करने के फरार आरोपी सूरज यादव ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है। उसने फेसबुक पर धमकी भरा मैसेज जारी लिखा है कि नेक्स्ट कौन है तैयार रहें, दोबारा धमाका होने वाला है..। सूरज ने यह पोस्ट बुधवार की शाम को किया है।

    अश्वनी की 5 जुलाई को हुई थी हत्या

    बता दें कि 5 जुलाई को गोविंदपुर के खकरीपाड़ा एसडी स्कूल के पास जमीन कारोबारी अश्विनी कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसका आरोप सूरज यादव पर लगा है। हत्या के बाद से फरार सूरज की पुलिस तलाश कर रही है। फरार सूरज यादव की तलाश में पुलिस टीम बंगाल समेत अन्य जगहों पर छापेमारी कर रही है, लेकिन अभी तक इसका सुराग पुलिस को नहीं मिल पाया है।

    सूरज के धमकी से दहशत में अश्विनी का परिवार

    अब सूरज के द्वारा धमकी भरा पोस्ट जारी करने से अश्विनी के परिवार वाले दहशत में है। हांलाकि पुलिस घटना के बाद मामले में चार लोगों को पकड़ा है। अन्य साथियों को भी हिरासत में रख-रखकर पूछताछ कर रही है। मालूम हो कि पांच जुलाई की सुबह हत्या से कुछ घंटा पहले भी सूरज यादव ने फेसबुक पर पोस्ट जारी किया था- जिसमें उसने लिखा था कि आखों में खटकने वाले तैयार रहना धमाका कभी भी हो सकता है।

    अपराधियों का बन रहा ये ट्रेंड

    शहर के अपराधियों का यह ट्रेंड रहा है कि घटना को अंजाम देने से पहले या फिर बाद में फेसबुक पर पोस्ट जारी करते हैं। 8 जून 2022 को एग्रिको को शिव सिंह बगान में घर में घुस कर मनप्रीतपाल सिंह की गोली मारकर हत्या की गई थी। घटना से कुछ दूर पहले फरार आरोपी पूरन चौधरी ने फेसबुक पर अपनी ट्रैवलिंग का लाइव वीडियो भी जारी किया था।

    हत्या से कुछ दिन हथियारों के साथ एक तस्वीर की थी पोस्ट

    इतना ही नहीं उसने हत्या से कुछ दिन पहले हथियारों के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की थी। 3 अक्टूबर 2022 को टेल्को सबुज कल्याण संघ पंडाल के पास अमरनाथ गिरोह के रंजीत सरदार की हत्या विरोधी गैंग गणेश सिंह के सदस्यों ने की थी। हत्या से 5 दिन पहले शूटर राहुल कुमार गुप्ता उर्फ शोले ने फेसबुक पर वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में रंजीत सरदार और उसके सहयोगियों को शोले ने चुनौती दी थी।

    accused Suraj Yadav Ashwini murder be prepared Facebook jamshedpur jharkhand open challenge police police Suraj Yadav who is next wrote a threatening message सूरज यादव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह : कांवरियों की कार में ट्रक ने मारी टक्कर, 2 सगे भाई की मौत
    Next Article चंद्रयान-3 का काउंटडाउन शुरू, तिरुपति मंदिर में इसरो के वैज्ञानिकों ने की पूजा

    Related Posts

    क्राइम

    मर जाऊंगा, लेकिन सरेंडर नहीं करूंगा: कहने वाले मिसिर बेसरा के कारनामों की पूरी लिस्ट

    July 29, 2026
    क्राइम

    CID रिपोर्ट का खुलासा : TDPL पर JPSC का नियंत्रण नहीं, कर्मी घर ले जाते थे उत्तर पुस्तिकाएं

    July 29, 2026
    क्राइम

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026
    Latest Posts

    मर जाऊंगा, लेकिन सरेंडर नहीं करूंगा: कहने वाले मिसिर बेसरा के कारनामों की पूरी लिस्ट

    July 29, 2026

    CID रिपोर्ट का खुलासा : TDPL पर JPSC का नियंत्रण नहीं, कर्मी घर ले जाते थे उत्तर पुस्तिकाएं

    July 29, 2026

    Big Breaking : ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर बेसरा गिरफ्तार, मोछू और सौरभ भी दबोचा गया

    July 28, 2026

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.