Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी, 23 दिन में आएगा अदालत का फैसला
    जोहार ब्रेकिंग

    अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी, 23 दिन में आएगा अदालत का फैसला

    Team JoharBy Team JoharOctober 16, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा है। 23 दिन में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आएगा। आज तय वक्त से एक घंटे पहले ही सुनवाई खत्म हो गई।

    अदालत ने कहा कि अगले तीन दिन तक इस मामले में दस्तावेज जमा कराए जा सकते हैं।

    हिंदू महासभा के वकील वरुण सिन्हा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा हौ और मामले पर फैसला 23 दिन में आएगा।

    अदालत में बुधवार को राम जन्मभूमि और बाबरी मस्जिद मामले की लगतार 40वें दिन सुनवाई हुई। पांच सदस्यीय संवैधानिक पीठ इस मामले की सुनवाई की। आज सुनवाई शुरू होते ही मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) ने साफ कर दिया कि आज शाम को पांच बजे मामले में अंतिम सुनवाई होगी। हालांकि सुनवाई एक घंटे पहले चार बजे ही खत्म हो गई।

    आज मुस्लिम और हिंदू पक्ष ने अपनी-अपनी दलीलें अदालत के सामने पेश कीं। इस दौरान कोर्टरूम में ड्रामा देखने को मिला। मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने हिंदू महासभा के वकील द्वारा पेश किए गए नक्शे को फाड़ दिया।

    इससे पहले मंगलवार को सीजेआई ने कहा था कि सभी पक्ष 16 अक्तूबर तक मामले से संबंधित दलीलें पेश कर दें क्योंकि फिर उन्हें फैसला लिखने में चार सप्ताह का समय लगेगा। आज मुख्य न्यायाधीश गोगोई ने अयोध्या मामले में एक पक्ष हिंदू माया सभा के हस्तक्षेप के आवेदन को खारिज करते हुए कहा, ‘यह मामला आज शाम को खत्म हो जाएगा। बहुत हो चुका। हम और समय नहीं देंगे।’

    ○क्या-क्या हुआ

    ○ अयोध्या मामले पर सुनवाई पूरी, अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा। 23 दिन बाद आएगा सुप्रीम कोर्ट का फैसला। तय वक्त से एक घंटे पहले ही सुनवाई खत्म।

    ○लंच के बाद अयोध्या मामले की सुनवाई फिर शुरू हुई और मुस्लिम पक्ष ने अपनी दलीलें रखीं। उसे 45 मिनट का वक्त दिया गया। इस दौरान मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने कहा कि हिंदू महासभा प्रस्तुतीकरण में खामियां हैं।

    ○हिंदू महासभा के वकील विकास सिंह ने ऑक्सफोर्ड की एक किताब का हवाला दिया और मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने किताब के नक्शे को फाड़ दिया। वकील के इस रवैये से सीजेआई रंजन गोगोई नाराज दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा ही चलता रहा तो वह उठकर चले जाएंगे।

    ○सीजेआई गोगोई ने अखिल भारतीय हिंदू महासभा का अयोध्या मंदिर को लेकर दी गई दलील पर कहा, ‘यदि इस तरह की बहस जारी रहेगी तो हम उठकर चले जाएंगे।’ इसपर हिंदू महासभा के वकील ने कहा, ‘मैं अदालत की बहुत इज्जत करता हूं। मैंने न्यायालय के शिष्टाचार को भंग नहीं किया है।’

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर में विधायक फंड का हो रहा है गलत इस्तेमाल, निजी स्कूल में विधायक फंड से बना सामुदायिक शौचालय, विधायक की अनुशंसा के बाद हुआ है काम
    Next Article झारखण्ड आईएएस वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) दिवाली मेले का मुख्यमंत्री रघुवर दास कल करेंगे उद्घाटन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केतली से गर्म हुई चीनी, कीमतों में उबाल; क्या कर रही सरकार?

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Pew Survey 2026: दुनिया की नजर में कितना बदला भारत, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा रद्द: नौकरी गंवाने के बाद डिप्टी कलेक्टर सोनम कुमारी पहुंचीं हाईकोर्ट

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या मुस्लिम बहुविवाह संविधान के खिलाफ? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

    August 20, 2026
    Latest Posts

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026

    केतली से गर्म हुई चीनी, कीमतों में उबाल; क्या कर रही सरकार?

    August 20, 2026

    Pew Survey 2026: दुनिया की नजर में कितना बदला भारत, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

    August 20, 2026

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026

    सुदेश महतो का सरकार पर बड़ा हमला, खान-खनिज बिल और परीक्षा रद्द करने पर उठाए सवाल

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.