Siwan: बिहार में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस का अभियान जारी है। इसी क्रम में सिवान के नगर थाना क्षेत्र में पुलिस और एसटीएफ की टीम ने एक एनकाउंटर में कुख्यात अपराधी सुनील कुमार सिंह को घायल कर दिया। सुनील के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, सुनील कुमार सिंह, जो लक्ष्मीपुर मोहल्ला का निवासी है, को गिरफ्तार कर हथियार बरामदगी के लिए उसके घर ले जाया गया था। इसी दौरान सुनील ने हथियार निकालकर पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिससे वह घायल हो गया।
मामले में नगर थाना प्रभारी राजू कुमार ने बताया कि सुनील पर पहले से 10 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह एमएम कॉलोनी के अशरफ मियां की हत्या की साजिश रच रहा था, जिसके आधार पर उसके खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। मामले की जांच जारी है।
Also Read : हूल दिवस की पूर्व संध्या पर एसपी ने सिद्धो-कान्हू सेवा समिति को भेंट किए मांदर-नगाड़ा
Also Read : लंदन में बढ़ाया जामताड़ा जिला का मान: दिव्यांक को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ शोध प्रबंध’ और ‘डायरेक्टर प्राइज’ सम्मान
Also Read : TMH में इलाजरत बुजुर्ग की मौ’त, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप
Also Read : नामकुम थानेदार की गाड़ी में अवैध बालू लदे ट्रक ने मारी टक्कर, इंस्पेक्टर मनोज आर्किड में एडमिट
Also Read : मुहर्रम पर्व को लेकर पलामू DIG ने जारी किए निर्देश, शांति समिति की बैठक अनिवार्य