Johar Live Desk : बेटियों की शिक्षा और शादी के लिए बचत करने वाले माता-पिता के लिए भारत सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आई है। यह योजना न सिर्फ सुरक्षित है, बल्कि इसमें निवेश पर तीन गुना तक रिटर्न और पूरा टैक्स फायदा भी मिलता है।
कैसे काम करती है योजना?
यह योजना पोस्ट ऑफिस के जरिए चलाई जाती है। इसमें 10 साल से कम उम्र की बेटी के नाम पर खाता खोला जा सकता है। 15 साल तक निवेश करने के बाद खाता 21 साल में मच्योर होता है।
उदाहरण के तौर पर
अगर कोई अभिभावक हर साल ₹1.5 लाख निवेश करता है, तो 15 साल में कुल ₹22.5 लाख जमा होंगे। मच्योरिटी पर यह राशि बढ़कर लगभग ₹69.27 लाख हो सकती है, यानी करीब ₹46.77 लाख का ब्याज लाभ मिलेगा।

ब्याज और टैक्स में छूट
- वर्तमान ब्याज दर: 8.2% प्रति वर्ष
- टैक्स में पूरी छूट (EEE लाभ)
- सालाना निवेश पर 80C के तहत छूट
- ब्याज और मच्योरिटी राशि दोनों टैक्स-फ्री
न्यूनतम और अधिकतम निवेश
- न्यूनतम सालाना निवेश: ₹250
- अधिकतम सालाना निवेश: ₹1,50,000
- निवेश मासिक या वार्षिक दोनों तरह से किया जा सकता है।
कौन खाता खोल सकता है?
- 10 साल से कम उम्र की बेटी के लिए
- एक परिवार दो बेटियों के लिए खाता खोल सकता है (जुड़वां बच्चियों के केस में तीन)
- ज़रूरी दस्तावेज़: बेटी का जन्म प्रमाण पत्र, माता-पिता का पहचान और पता प्रमाण
मच्योरिटी पर पूरा पैसा बेटी को मिलेगा, जिसे वह अपनी पढ़ाई, शादी या अन्य ज़रूरतों में इस्तेमाल कर सकती है।
Also Read : तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो और बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल