Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो और बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल
    झारखंड

    तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो और बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल

    Team JoharBy Team JoharOctober 13, 2025Updated:October 13, 2025No Comments2 Mins Read10
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तेज रफ्तार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara :  मिहिजाम थाना क्षेत्र में सोमवार को एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने सड़क पर जमकर कहर बरपाया। घटना ढेकीपाड़ा के पास हुई, जहां बंगाल की ओर जा रहा खाली ट्रक तीखे मोड़ पर पहले एक मालवाहक ऑटो से टकरा गया।

    ऑटो चालक प्रेम शंकर ने बताया कि उनके ऑटो में रंग की बोरियां लदी थीं, जो जामताड़ा से बराकर जा रही थीं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो पलट गया और सारा सामान सड़क पर बिखर गया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक नशे की हालत में था। हादसे के बाद वह भागने की कोशिश करने लगा और भागते समय एक अपाची बाइक को भी कुचल दिया। बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    इसके बाद ट्रक ने रास्ते में एक भैंस को भी टक्कर मार दी, जिससे भैंस घायल हो गई। यह भैंस नारायण यादव की थी, जो पास के आम बागान इलाके के रहने वाले हैं।

    स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और ट्रक का पीछा कर चित्तरंजन रेलवे स्टेशन के पास चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है और चालक राजकुमार महतो (41) व खलासी बन्नू बाउरी (45) को हिरासत में लिया गया है।

    थाना प्रभारी विवेकानंद दूबे ने बताया कि चालक के खिलाफ नशे में और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई, लेकिन इलाके में अफरा-तफरी और कुछ देर के लिए यातायात जाम की स्थिति जरूर बनी रही।

    Also Read : झारखंड में दो वर्षीय बी.एड धारकों को झटका, हाईकोर्ट ने सिंगल बेंच के आदेश पर लगाई रोक

    Also Read :  कार्तिक अमावस्या 2025 : 21 अक्टूबर को स्नान-दान और पूजा का विशेष महत्व… जानें शुभ मुहूर्त और विधि

    Also Read :   घाटशिला उपचुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया शुरू

    Also Read :  रांची में एक और एनका’उंटर, कुख्यात प्रभात राम को लगी गो’ली

     

    अपाची बाइक ऑटो टक्कर घायल युवक चालक हिरासत चित्तरंजन रेलवे स्टेशन जामताड़ा जामताड़ा हादसा झारखंड समाचार ट्रक चालक नशे में ट्रक जब्त ट्रक दुर्घटना ट्रैफिक जाम तेज रफ्तार ट्रक पुलिस कार्रवाई बाइक टक्कर भैंस घायल मिहिजाम थाना सड़क सुरक्षा सड़क हादसा स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में दो वर्षीय बी.एड धारकों को झटका, हाईकोर्ट ने सिंगल बेंच के आदेश पर लगाई रोक
    Next Article बेटियों के भविष्य के लिए फायदेमंद है सुकन्या समृद्धि योजना, मिल रहा तीन गुना रिटर्न और टैक्स में छूट

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.