Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची में एक और एनका’उंटर, कुख्यात प्रभात राम को लगी गो’ली
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में एक और एनका’उंटर, कुख्यात प्रभात राम को लगी गो’ली

    Team JoharBy Team JoharOctober 13, 2025Updated:October 13, 2025No Comments2 Mins Read80
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गो'ली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi :  रांची में सोमवार को पुलिस और अपराधियों के बीच एक के बाद एक दो मुठभेड़ की घटनाएं सामने आईं। दूसरी मुठभेड़ मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कुख्यात अपराधी प्रभात राम गोली लगने से घायल हो गया। वहीं उसका एक साथी संजय राम को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया।

    घटना के बाद रांची ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने इसकी पुष्टि की और बताया कि अपराधियों के पास से एक कार्बाइन, एक पिस्टल और एक बाइक भी बरामद की गई है। घायल अपराधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पूरे इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

    रंगदारी की सूचना के बाद हुई कार्रवाई

    पुलिस को इनपुट मिला था कि कुछ अपराधी ईंट भट्ठा और कोयला कारोबारियों से रंगदारी वसूलने निकले हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस ने इलाके में गश्त तेज कर दी। इसी दौरान जब पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया, तो अपराधियों ने पुलिस की जीप पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में प्रभात राम घायल हो गया।

    पुलिस का कहना है कि प्रभात राम और उसका गिरोह खुद को उग्रवादी संगठन TPC से जुड़ा बताकर कारोबारियों से अवैध वसूली करता था। पैसे न देने पर धमकी भरे पत्र और फायरिंग के जरिए दहशत फैलाता था।

    सुबह भी हुई थी एक मुठभेड़

    उल्लेखनीय है कि सोमवार की सुबह ही बालसिरिंग इलाके में भी पुलिस की सुजीत सिन्हा गैंग के अपराधियों से मुठभेड़ हुई थी। उस घटना में भी एक अपराधी घायल हुआ और दो अन्य को गिरफ्तार किया गया था। वहां से तीन हथियार बरामद किए गए थे।

     

     

    अपराध नियंत्रण ईंट भट्ठा कोयला कारोबारी गोलीबारी झारखंड पुलिस टीपीसी पुलिस कार्रवाई पुलिस गश्त पुलिस गिरफ्तारी प्रभात राम बालसिरिंग मुठभेड़ मैक्लुस्कीगंज थाना रंगदारी रांची राजधानी रांची संजय राम सुजीत सिन्हा गैंग सुरक्षा हथियार बरामद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजनसुराज पार्टी ने जारी की दूसरी लिस्ट, 65 उम्मीदवारों के नाम घोषित, अतिपिछड़ों को ज्यादा टिकट
    Next Article नर्सिंग होम संचालक की ग’ला रे’तकर ह’त्या, श’व झाड़ियों में फेंका

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.