Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»सोन नदी की बाढ़ में फंसे 40 से ज्यादा लोगों का सफल रेस्क्यू, एनडीआरएफ की तत्परता से ग्रामीणों की जान बची
    झारखंड

    सोन नदी की बाढ़ में फंसे 40 से ज्यादा लोगों का सफल रेस्क्यू, एनडीआरएफ की तत्परता से ग्रामीणों की जान बची

    Team JoharBy Team JoharAugust 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पलामू: सोन नदी की बाढ़ में फंसे 40 से ज्यादा लोगों का सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है. एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी फंसे हुए लोगों को निकाला. रविवार की देर रात सोन नदी में अचानक बाढ़ आ गई, जिसके कारण गढ़वा के हरिहरपुर के लोहरगाड़ा और मेरौनी गांव के डेढ़ दर्जन ग्रामीण और बिहार के रोहतास इलाके के करीब दो दर्जन ग्रामीण बाढ़ में फंस गए. जैसे ही खबर सामने आई कि ग्रामीण सोन नदी के डीला पर फंसे हैं. गढ़वा जिला प्रशासन ने पूरे मामले में पहल की और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. गढ़वा जिला प्रशासन ने पूरे मामले में एनडीआरएफ से संपर्क किया और बिहार के रोहतास जिला के प्रशासन से भी संपर्क किया गया. जिसके बाद एनडीआरएफ ने रोहतास इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सोन नदी के डीला पर फंसे 40 से ज्यादा ग्रामीणों को बाहर निकाला.
    सभी ग्रामीणों को रोहतास इलाके में पहुंचा दिया गया है. “एनडीआरएफ ने बिहार इलाके में फंसे ग्रामीणों को रेस्क्यू कर लिया है. झारखंड और बिहार के ग्रामीण एक ही जगह पर फंसे हुए थे. रविवार देर रात से चलाए गए बचाव अभियान के बाद सोमवार सुबह तक सभी ग्रामीणों को निकाल लिया गया.” – रजनी रंजन, हरिहरपुर थाना प्रभारी सोन नदी में अचानक आए उफान के कारण लोहरगाड़ा और मेरौनी गांव के कमलेश चौधरी, शांति देवी, सुरेश चौधरी, सुनती देवी, भगमनिया देवी, मंगल चौधरी समेत कई अन्य ग्रामीण फंसे थे.
    स्थानीय ग्रामीण कमलेश के अनुसार जहां ग्रामीण फंसे थे, वहां पानी लगभग घुटनों तक पहुंच गया है. ग्रामीणों की सूचना पर गढ़वा डीसी शेखर जमुआर ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कराया. हाई अलर्ट जारी वहीं बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सोन नदी के तटीय इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. आम लोगों को भी फिलहाल सोन नदी के किनारे जाने से मना किया गया है. बढ़ते जलस्तर को देखते हुए खासकर बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश के इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है. गढ़वा और पलामू जिला प्रशासन ने सोन के तटीय इलाकों में लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है. लगातार बारिश के बाद सोन नदी का जलस्तर बढ़ रहा है. सोन नदी पर बने उत्तर प्रदेश के रिहंद डैम से भी पानी छोड़े जाने की सूचना है.
    उत्तर प्रदेश एनडीआरएफ गढ़वा जलस्तर झारखंड पलामू बचाव कार्य बाढ़ बिहार राहत कार्य रिहंद डैम रेस्क्यू ऑपरेशन रोहतास सोन नदी हरिहरपुर हाई अलर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article“हिमाचल प्रदेश: बादल फटने से 13 की मौत, 40 से अधिक लोग लापता, बचाव अभियान
    Next Article सोने-चांदी की कीमतों में उछाल: 5 अगस्त को 24 कैरेट सोना 70,570 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 85,400 रुपये प्रति किलोग्राम

    Related Posts

    क्राइम

    कोयला चोरों पर CISF का सबसे बड़ा शिकंजा, 5 दिन में 428 टन अवैध कोयला जब्त

    July 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली में साइन हुए 14 MoU, सीएम हेमंत बोले- खदानों वाले राज्य में अब लगेगी तकनीक और रिसर्च की झड़ी

    July 9, 2026
    क्राइम

    भू-माफिया कमलेश सिंह की 85 करोड़ की संपत्ति अब ED के पास

    July 9, 2026
    Latest Posts

    कोयला चोरों पर CISF का सबसे बड़ा शिकंजा, 5 दिन में 428 टन अवैध कोयला जब्त

    July 9, 2026

    दिल्ली में साइन हुए 14 MoU, सीएम हेमंत बोले- खदानों वाले राज्य में अब लगेगी तकनीक और रिसर्च की झड़ी

    July 9, 2026

    भू-माफिया कमलेश सिंह की 85 करोड़ की संपत्ति अब ED के पास

    July 9, 2026

    अब डेविल्स ग्रुप का होगा खात्मा, डीजीपी का वरीय अधिकारियों को क्षेत्र में घूमने का आदेश

    July 9, 2026

    रांची जगन्नाथपुर रथ यात्रा की तैयारियां पूरी, जायजा लेने खुद पहुंचीं डीजीपी

    July 9, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.