Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    24 Jun, 2025 ♦ 1:21 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सफलता : चंद्रमा की तीसरी कक्षा में पहुंचा चंद्रयान-2
    जोहार ब्रेकिंग

    सफलता : चंद्रमा की तीसरी कक्षा में पहुंचा चंद्रयान-2

    Team JoharBy Team JoharAugust 28, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    joharlive Desk

    नई दिल्ली : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का महत्वकांक्षी मून मिशन चंद्रयान-2 28 अगस्त को चंद्रमा की तीसरी कक्षा में प्रवेश कर गया है। इसरो ने चंद्रयान-2 को चांद की तीसरी कक्षा में सुबह 9.04 बजे डाला। इस ऑर्बिट में चंद्रयान-2 अगले दो दिनों तक चंद्रमा का चक्कर लगाएगा।
    इसके बाद अगले चरण में 30 अगस्त को चंद्रयान-2 को चौथी और एक सितंबर को चंद्रमा की पांचवीं कक्षा में डाला जाएगा।
    चंद्रयान-2 ने सोमवार को चंद्रमा की सतह की कुछ तस्वीरें ली थी जिसमें कई विशाल गड्ढे (क्रेटर) दिखाई दिए थे। इसरो ने तस्वीरों को साझा करते हुए एक बयान में कहा था कि चंद्रयान द्वारा जो तस्वीरें ली गई हैं वे ‘सोमरफेल्ड’, ‘किर्कवुड’, ‘जैक्सन’, ‘माक’, ‘कोरोलेव’, ‘मित्रा’, ‘प्लासकेट’, ‘रोझदेस्तवेंस्की’ और ‘हर्माइट’ नामक विशाल गड्ढों की हैं।

    इन विशाल गड्ढों का नाम महान वैज्ञानिकों, अंतरिक्ष यात्रियों और भौतिक विज्ञानियों के नाम पर रखा गया है। विशाल गड्ढे ‘मित्रा’ का नाम भारतीय भौतिक विज्ञानी व पद्म भूषण से सम्मानित प्रोफेसर शिशिर कुमार मित्रा के नाम पर रखा गया है। प्रोफेसर मित्रा को आयनमंडल और रेडियोफिजिक्स के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण कार्य के लिए जाना जाता है।
    चंद्रयान 2 तीन मॉड्यूल वाला अंतरिक्ष यान है जिसमें आर्बिटर, लैंडर और रोवर शामिल है। इस यान को 22 जुलाई को प्रक्षेपित किया गया था। इसरो ने गत 21 अगस्त को ‘चंद्रयान-2’ को चांद की कक्षा में दूसरी बार आगे बढ़ाने की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी की थी। इसरो ने इसके साथ ही कहा था कि इस प्रक्रिया (मैनुवर) के पूरी होने के बाद यान की सभी गतिविधियां सामान्य हैं।

    यान को चंद्रमा की कक्षा में आगे बढ़ाने के लिए अभी और प्रक्रियाओं को अंजाम दिया जाएगा। आगामी दो सितंबर को लैंडर ऑर्बिटर से अलग हो जाएगा और सात सितंबर को चांद के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करेगा।

    #National News Latest news Onlien news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकुपोषण में झारखंड और मध्यप्रदेश बाल कल्याण सूचकांक में निचले पायदान पर
    Next Article अपनी बेइज्जती से पाकिस्तान को लगी आग, भारत के लिए फिर से बंद किया अपना हवाई क्षेत्र

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची पुलिस ने जारी की ड्रग्स पैडलर्स की तस्वीर, परिजनों को देगी उन्हें सुधारने की जिम्मेदारी

    June 23, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    जगरनाथपुर मेला को लेकर बदली रहेगी रांची की यातायात व्यवस्था… देखें मैप

    June 23, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में जल जमाव से लोग परेशान, उत्तम यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन

    June 23, 2025
    Latest Posts

    रांची पुलिस ने जारी की ड्रग्स पैडलर्स की तस्वीर, परिजनों को देगी उन्हें सुधारने की जिम्मेदारी

    June 23, 2025

    आरपीएफ ने की रेलवे सुरक्षा सम्मेलन की बैठक, लिए गए कई अहम फैसले…

    June 23, 2025

    बलिदान दिवस के रूप में मनायी गयी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि

    June 23, 2025

    चास के आस्था ज्वेलर्स में हथियारबंद लुटेरों ने डाली डकैती, लाखों के गहने लूटे

    June 23, 2025

    एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, चौकुंदा का विधानसभा अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

    June 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.