Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Apr, 2026 ♦ 2:11 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»गढ़चिरौली में बड़ा आत्मसमर्पण : छह करोड़ के इनामी भूपति समेत 61 नक्सलियों ने किया सरेंडर
    जोहार ब्रेकिंग

    गढ़चिरौली में बड़ा आत्मसमर्पण : छह करोड़ के इनामी भूपति समेत 61 नक्सलियों ने किया सरेंडर

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurOctober 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गढ़चिरौली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Mumbai : गढ़चिरौली जिले में बुधवार को माओवादी आंदोलन को बड़ा झटका लगा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की केंद्रीय समिति और पोलित ब्यूरो के सदस्य मल्लोजुला वेणुगोपाल उर्फ भूपति (जिन्हें सोनू, अभय और भूपति नामों से भी जाना जाता है) ने 61 अन्य नक्सलियों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। यह ऐतिहासिक आत्मसमर्पण गढ़चिरौली जिला पुलिस मुख्यालय में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने हुआ। भूपति पर महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और झारखंड सहित कई राज्यों में कुल 6 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री फडणवीस के साथ राज्य की पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला, नक्सल विरोधी अभियान के आईजी संदीप पाटिल और पुलिस महानिदेशक (विशेष कार्रवाई) शेरिंग दोरजे भी मौजूद थे।

    मुख्यमंत्री फडणवीस बोले – गढ़चिरौली अब विकास के रास्ते पर

    कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि गढ़चिरौली जिला पिछले 40 सालों से नक्सलवाद की मार झेलता रहा है। इस वजह से यहां विकास की गति रुक गई थी। लेकिन अब हालात बदल रहे हैं। उन्होंने कहा, “कभी यहां के युवाओं को बंदूक उठानी पड़ी, पर अब वे विकास की मुख्यधारा में लौट रहे हैं। राज्य सरकार ने आत्मसमर्पण करने वालों के लिए विशेष पुनर्वास नीति बनाई है, जिससे नक्सलवाद की जड़ें कमजोर पड़ रही हैं।”

    संघर्षातून संविधानाकडे, गडचिरोलीत ऐतिहासिक आत्मसमर्पण – माओवादाच्या अंताकडे निर्णायक वाटचाल!

    मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांच्या प्रमुख उपस्थितीत आज गडचिरोली येथे ₹6 कोटींचे बक्षीस असणाऱ्या वरिष्ठ माओवादी कमांडर मल्लोजुला वेणुगोपाल राव उर्फ सोनू भूपतीसह इतर 60 माओवादी सदस्यांनी… pic.twitter.com/8twITrge27

    — CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) October 15, 2025

    अमित शाह का लक्ष्य – 2026 तक नक्सलवाद का अंत

    मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त रणनीति से नक्सली क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि इसी साल 21 मई को छत्तीसगढ़ में हुई बड़ी मुठभेड़ में देश के शीर्ष नक्सली नेता और माओवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसवा राजू समेत 27 नक्सली मारे गए थे। उसके बाद भूपति को नए महासचिव के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन केंद्रीय समिति ने थिप्पारी तिरुपति उर्फ देवजी को यह जिम्मेदारी दी।

    शांति वार्ता की अपील के बाद किया आत्मसमर्पण

    भूपति ने कुछ महीने पहले एक पर्चा जारी कर केंद्र सरकार से शांति वार्ता की अपील की थी। इसमें उसने हथियार छोड़ने और मुख्यधारा में लौटने की इच्छा जताई थी। इसके बाद से ही उसके आत्मसमर्पण की चर्चा तेज हो गई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, भूपति ने पहले गुपचुप तरीके से अधिकारियों से संपर्क किया और आत्मसमर्पण की प्रक्रिया शुरू की। बुधवार को उसने औपचारिक रूप से हथियार डाल दिए।

    दो दशकों में 700 से अधिक नक्सली सरेंडर

    गढ़चिरौली जिले में पिछले दो दशकों में 700 से अधिक नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। इनमें कई बड़े नाम भी शामिल हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, भूपति जैसे वरिष्ठ नेता का सरेंडर माओवादी आंदोलन के लिए बड़ा झटका है और आने वाले समय में संगठन की ताकत और घट सकती है।

    Also Read : युवक पर थर्मोकोल कटर से जानलेवा हमला, विधवा भाभी के अवैध संबंध का किया था विरोध

    carrying a bounty of Rs 6 crore including Bhupati Major surrender in Gadchiroli: 61 Naxalites surrender गढ़चिरौली में बड़ा आत्मसमर्पण : छह करोड़ के इनामी भूपति समेत 61 नक्सलियों ने किया सरेंडर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग जमीन घोटाला : तत्कालीन सदर सीओ शैलेश कुमार सलाखों के पीछे, एसीबी ने किया था गिरफ्तार
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 16 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा, कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौ’त

    April 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड पात्रता परीक्षा रविवार को, निषेधाज्ञा लागू

    April 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रजरप्पा धाम को मिलेगा नया स्वरूप, बनेंगे आधुनिक घाट और भव्य प्रवेश द्वार

    April 25, 2026
    Latest Posts

    दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा, कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौ’त

    April 25, 2026

    झारखंड पात्रता परीक्षा रविवार को, निषेधाज्ञा लागू

    April 25, 2026

    रजरप्पा धाम को मिलेगा नया स्वरूप, बनेंगे आधुनिक घाट और भव्य प्रवेश द्वार

    April 25, 2026

    खराब परीक्षा परिणाम पर शिक्षा विभाग सख्त, 64 स्कूलों पर की कार्रवाई

    April 25, 2026

    अपराध नियंत्रण के लिए आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने तय किया रोडमैप, दिए सख्त निर्देश

    April 25, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.