Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Jul, 2025 ♦ 3:03 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कारगिल युद्ध में शामिल सुबेदार और रिटायर्ड अफसर संजय सिंह ने थामा कांग्रेस का हाथ
    झारखंड

    कारगिल युद्ध में शामिल सुबेदार और रिटायर्ड अफसर संजय सिंह ने थामा कांग्रेस का हाथ

    Team JoharBy Team JoharDecember 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: प्रदेश कांग्रेस एक ओर जहां पुराने कांग्रेसियों को घर वापसी के लिए आ अब लौट चलें कार्यक्रम चला रही है. वहीं, दूसरी ओर नये लोगों को भी जोड़ने का काम कर रही है. इसी कड़ी में रविवार को कारगिल युद्ध के वीर हृदयानंद यादव और झारखंड प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी संजय सिंह को कांग्रेस में शामिल किया गया. इस मिलन समारोह में झारखंड प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे भी शामिल हुए. रिटायर्ड सैनिक और राज्य के रिटायर्ड अधिकारी को कांग्रेस में शामिल कराने के बाद अविनाश पांडे ने कहा कि आज देश की विचारधारा, यहां की गंगा जमुनी संस्कृति को बचाने, संविधान को बचाने की लड़ाई चल रही है. कहा कि सूबेदार हृदयानंद और रिटायर्ड अधिकारी संजय सिंह के पार्टी में शामिल होने का लाभ कांग्रेस को मिलेगा. उन्होंने कहा कि ये दोनों पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं और हो रहे हैं.

    प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी संजय सिंह कांग्रेस में शामिल

    पार्टी में शामिल होने के बाद सूबेदार हृदयानंद यादव ने कहा कि पहले संविधान को खतरा दूसरे देशों से था, लेकिन लगता है कि आज संविधान को देश के अंदर वालो से खतरा है. लड़ाई देश के अंदर लड़ना है. इसके लिए वो कांग्रेस में शामिल हुए हैं. झारखंड प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी संजय सिंह ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद कहा कि पहले वह कुर्सी पर बैठकर जनता की सेवा करते थे, अब कुर्सी पर बैठने वालों से आम जनता को उनका अधिकार दिलवाएंगे. उन्होंने कहा कि पार्टी जिस काम मे उन्हें लगाएगी, पूरी कर्मठता के साथ मिली जिम्मेवारी को पूरा करेंगे.

    मिलन समारोह में इन नेताओं की रही मौजूदगी

    कांग्रेस के मिलन समारोह में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अलावा कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, कृषि विपणन पर्षद के सदस्य रविन्द्र सिंह, पूर्व महिला प्रदेश अध्यक्ष आभा सिन्हा, प्रदेश महासचिव राकेश सिन्हा सहित कई नेता शामिल रहे.

    ये भी पढ़ें: IIT-ISM धनबाद के 43वें दीक्षांत समारोह का आगाज, बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

    आज की खबर करंट न्यूज कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे कारगिल युद्ध जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखंड प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन प्रदेश कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज संजय सिंह सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमंडल कारा में मनाया गया मानव अधिकार दिवस, कैदियों को दी गई अधिकारों की जानकारी
    Next Article स्कूलों में सीपीआर की ट्रेनिंग को लेकर रांची के सोशल एक्टिविस्ट ने SC में दायर की याचिका

    Related Posts

    झारखंड

    देवघर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, AIIMS के पहले दीक्षांत समारोह में होंगी मुख्य अतिथि

    July 31, 2025
    झारखंड

    नामकुम रेलवे क्रॉसिंग के पास श्री साईं बस के खलासी की बॉडी मिली, पुलिस जांच में जुटी

    July 31, 2025
    झारखंड

    झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

    July 31, 2025
    Latest Posts

    1 अगस्त 2025 से लागू होंगे ये बड़े बदलाव, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर!

    July 31, 2025

    ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत अंडर-19 टीम का हुआ ऐलान… जानें

    July 31, 2025

    देवघर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, AIIMS के पहले दीक्षांत समारोह में होंगी मुख्य अतिथि

    July 31, 2025

    पटना में कुत्ते के नाम पर निवास प्रमाण पत्र घोटाला : कर्मचारी गिरफ्तार, जांच में नए खुलासे

    July 31, 2025

    मुजफ्फरपुर में 570 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास, CM नीतीश ने दी सौगात

    July 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.